{"_id":"fbd26ce4-3b11-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"australia-stumble-to-33-for-2-after-skittling-south-africa-for-225","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को सस्ते में समेटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को सस्ते में समेटा
पर्थ/एजेंसी
Updated Fri, 30 Nov 2012 10:48 PM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में मात्र 225 रन पर सिमट गई। हालांकि जवाब में आस्ट्रेलिया की भी शुरुआत खराब रही और उसके भी दो विकेट मात्र 33 रन पर गिर गए।
विज्ञापन
पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के विदाई मैच में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के छह विकेट मात्र 75 रन पर निपटा दिए थे लेकिन बेहतरीन फार्म में चल रहे फाफ डू प्लेसिस के नाबाद 78 रन की पारी की बदौलत मेहमान टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के लिए ओपनर अल्विरो पीटरसन ने 30, रोबिन पीटरसन ने 31 और वर्नोन फिलेंडर ने 30 रनों का योगदान दिया। डू प्लेसिस ने रोबिन के साथ 57 और फिलेंडर के साथ 64 रन की उपयोगी साझीदारी की। आस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने सर्वाधिक तीन जबकि मिचेल जानसन और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
जवाब में आस्ट्रेलिया की शुरुआत भी बेहद खराब रही और ओपनर एड कोवान बिना खाता खोले आउट हो गए। इसी मैच के जरिए टीम में वापसी करने वाले आलराउंडर शेन वाटसन भी मात्र 10 रन बनाकर चलते बने। स्टंप्स के समय डेविड वार्नर 12 जबकि नाइटवाचमैन नाथन लियोन सात रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।