फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia's Matt Kuhnemann has undergone the test by the ICC after being reported for a suspect bowling action

Matt Kuhnemann: ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर कुहनेमन के गेंदबाजी एक्शन का हुआ टेस्ट, अगले सप्ताह तक होगा फैसला

Wed, 19 Feb 2025 03:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Feb 2025 03:31 PM IST
सार

कुहनेमन ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और 16 विकेट लिए थे जिससे ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। कुहनेमन ने दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट लिए थे, लेकिन अंपायर ने मैच के बाद उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की थी।

विज्ञापन
Australia's Matt Kuhnemann has undergone the test by the ICC after being reported for a suspect bowling action
मैट कुहनेमन - फोटो : cricket.com.au

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर मैट कुहनेमन का आईसीसी के विशेषज्ञ की निगरानी में गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट हो गया है और इस बारे में फैसला अगले सप्ताह तक हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर कुहनेमन उस वक्त मुश्किल में घिर गए थे जब हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान अंपायरों ने उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की थी।
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ किया था प्रभावित
कुहनेमन ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और 16 विकेट लिए थे जिससे ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। कुहनेमन ने दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट लिए थे, लेकिन अंपायर ने मैच के बाद उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की थी। 28 वर्षीय इस गेंदबाज ने आईसीसी के विशेषज्ञों के सामने करीब एक घंटे तक गेंदबाजी की। इस स्पिनर को एक उसी गति और विविधता से गेंदबाजी करने कहा गया जैसा कि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बताया कि कुहनेमन ने ब्रिसबेन के नेशनल क्रिकेट सेंटर में टेस्ट दे दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साथ ही बताया कि अब आईसीसी उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर आने वाले दिनों में फैसला लेगी और तब तक ना तो बोर्ड और ना ही कुहनेमन इस बारे में कोई बयान जारी करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, कुहनेमन ने ब्रिसबेन में राष्ट्रीय क्रिकेट सेंटर में टेस्ट दे दिया है। 

इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया था कि अगर कुहनेमन का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया जाता है तो उन पर प्रतिबंध भी लग सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा था, श्रीलंका के खिलाफ गॉल में दूसरे टेस्ट के दौरान मैच अधिकारियों द्वारा की गई शिकायत की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई टीम को दी गई है। हम पूरे मामले में कुहनेमन का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

कुहनेमन सिर्फ घरेलू क्रिकेट में कर सकते हैं गेंदबाजी 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया था कि कुहनेमन 2017 में पदार्पण के बाद से 124 पेशेवर मैच खेल चुके हैं, लेकिन उनके गेंदबाजी एक्शन की कभी शिकायत नहीं हुई। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों में उन्होंने 16 विकेट लिए। उनकी बायोमीट्रिक जांच ब्रिसबेन में हुई। फिलहाल कुहनेमन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित किया गया है और वह सिर्फ घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। कुहनेमन घरेलू क्रिकेट में तस्मानिया के लिए खेलते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका से जीती थी सीरीज
ऑस्ट्रेलिया कुहनेमन के गेंदबाजी एक्शन पर संदेह जताए जाने से चिंतित नहीं है क्योंकि उसका कहना था कि यह स्पिनर टेस्ट में पास हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को जून तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना है। टीम अब सीधे लंदन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराने के बाद श्रीलंका को उसके घर में 0-2 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed