फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia's left-arm spinner Matthew Kuhnemann was reported for suspected illegal bowling action

Cricket Australia: ऑस्ट्रेलिया के इस स्पिनर का गेंदबाजी एक्शन संदेह के दायरे में, किया जाएगा बायोमीट्रिक टेस्ट

Wed, 12 Feb 2025 01:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Feb 2025 01:46 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बुधवार को कहा कि कुहनेमन की शिकायत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से की गई है और अगर गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया जाता है तो उन पर प्रतिबंध लग सकता है।

विज्ञापन
Australia's left-arm spinner Matthew Kuhnemann was reported for suspected illegal bowling action
मैट कुहनेमन - फोटो : cricket.com.au

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमन मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। कुहनेमन ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अंपायरों ने उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की है जिससे वह मुश्किल में आ गए हैं। अंपायरों की शिकायत के बाद कुहनेमन का बायोमीट्रिक टेस्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन

कुहनेमन पर लग सकता है प्रतिबंध
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बुधवार को कहा कि कुहनेमन की शिकायत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से की गई है और अगर गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया जाता है तो उन पर प्रतिबंध लग सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, श्रीलंका के खिलाफ गॉल में दूसरे टेस्ट के दौरान मैच अधिकारियों द्वारा की गई शिकायत की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई टीम को दी गई है। हम पूरे मामले में कुहनेम का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुहनेमन सिर्फ घरेलू क्रिकेट में कर सकते हैं गेंदबाजी 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि कुहनेमन 2017 में पदार्पण के बाद से 124 पेशेवर मैच खेल चुके हैं, लेकिन उनके गेंदबाजी एक्शन की कभी शिकायत नहीं हुई। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों में उन्होंने 16 विकेट लिए। उनकी बायोमीट्रिक जांच ब्रिसबेन में होगी। फिलहाल कुहनेमन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित किया गया है और वह सिर्फ घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। कुहनेमन घरेलू क्रिकेट में तस्मानिया के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका से जीती थी सीरीज
ऑस्ट्रेलिया कुहनेमन के गेंदबाजी एक्शन पर संदेह जताए जाने से चिंतित नहीं है क्योंकि उसका कहना है कि यह स्पिनर टेस्ट में पास हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को जून तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना है। टीम अब सीधे लंदन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराने के बाद श्रीलंका को उसके घर में 0-2 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed