{"_id":"5eaca5ff8ebc3e85b54f72d1","slug":"australia-restricted-use-of-saliva-sweat-to-shine-ball-under-covid-19-new-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, कोविड-19 की वजह से तैयार हुए दिशानिर्देश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, कोविड-19 की वजह से तैयार हुए दिशानिर्देश
Sat, 02 May 2020 04:13 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 02 May 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
गेंदबाज मिशेल स्टार्क
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अब गेंद चमकाने के लिए लार या पसीने का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कोविड-19 के बाद खेलों की वापसी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने जो खाका तैयार किया उसमें दिए गए सुझाव में यह शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई खेल संस्थान (एआईएस) ने चिकित्सा विशेषज्ञों, खेल निकायों के अलाव संघीय और राज्य सरकारों के परामर्श से दिशानिर्देश जारी किए हैं, उसमें गेंद को चमकाने के लिए पसीने और लार के उपयोग पर प्रतिबंध की बात कही गई है। इस दिशानिर्देश में खेलों की तीन चरण (ए, बी और सी) में वापसी का जिक्र है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में खेलों पर जो रोक है वह ए स्तर की है जिसमें व्यक्तिगत अभ्यास के अलावा हर चीज पर प्रतिबंध है। एक सप्ताह से कुछ अधिक समय के बाद प्रतिबधों को बी स्तर का कर दिया जाएगा जहां सीमित संख्या में अभ्यास की इजाजत होगी। इस दौरान गेंद पर लार या पसीने के इस्तेमाल पर रोक जारी रहेगा। तीसरी और आखिरी चरण (सी) में पूर्ण अभ्यास की छूट होगी लेकिन इसमें भी गेंद पर लार या पसीने के इस्तेमाल पर रोक जारी रहेगी। आईसीसी भी लार का उपयोग बंद करने पर विचार कर रही है। आईसीसी लाल गेंद को चमकाने के लिए अंपायरों की देखरेख में कृत्रिम पदार्थों के उपयोग की अनुमति देने की संभावना पर विचार कर रही है।
विज्ञापन