{"_id":"5c401bfbbdec22738f51e7cf","slug":"australia-replace-nathan-lyon-and-jason-behrendorff-with-adam-zampa-and-billy-stanlake-for-final-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरीज जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई चाल, इन दो खिलाड़ियों की टीम में हुई एंट्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीरीज जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई चाल, इन दो खिलाड़ियों की टीम में हुई एंट्री
Thu, 17 Jan 2019 11:38 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
australia cricket team
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा। हालांकि इससे पहले ही एडिलेट में दूसरा वन-डे गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने खेमे को मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिछले मैच मे ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे नाथन लियोन और जेसन बेहरेनडॉर्फ की जगह टीम में नए खिलाड़ियों को शामिल करने का फैसला लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम वनडे में स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा और बिली स्टेनलेक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों ही खिलाड़ियों को लिमिटेड ओवर्स का अच्छा खासा अनुभव है। इसके अलावा दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में भी खेल चुके हैं तो उन्हें टीम इंडिया क्रिकेटर्स की कमजोरियों के बारे में भी अच्छे से पता है।
विज्ञापन