फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia opener Cameron Bancroft almost quit to teach yoga after cricket ban

बैन लगने के बाद बदल गई थी इस क्रिकेटर की जिंदगी, योग के लिए छोड़ने वाले थे क्रिकेट

Sat, 22 Dec 2018 05:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 22 Dec 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
Australia opener Cameron Bancroft almost quit to teach yoga after cricket ban

ऑस्ट्रेलिया के कलंकित क्रिकेटर कैमरन बेनक्राफ्ट ने शनिवार को कहा कि गेंद से छेड़खानी मामले के बाद से वह पूरी तरह बदल चुके हैं और योग प्रशिक्षक बनने के लिये क्रिकेट छोड़ने की सोच रहे थे। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में हुए गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद सलामी बल्लेबाज बेनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था । तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया। 
विज्ञापन


स्मिथ ने शुक्रवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस की जबकि बेनक्राफ्ट ने भी प्रतिबंध खत्म होने से एक सप्ताह पहले चुप्पी तोड़ी। उसने खुद को लिखे लंबे पत्र में उस घटना के बाद से अब तक के अपने जज्बाती सफर का जिक्र किया। यह पत्र वेस्ट आस्ट्रेलिया अखबार में छपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उसने बताया कि कोच जस्टिन लैंगर और एडम वोजेस का उस पर कितना प्रभाव है। उसने यह भी कहा कि क्रिकेट से दूर रहते हुए योग उसके जीवन का अभिन्न अंग बन गया और उसने योग प्रशिक्षक बनने के लिये खेल छोड़ने का मन बना लिया था। 


बेनक्राफ्ट ने लिखा, ‘शायद क्रिकेट तुम्हारे लिए नहीं है। खुद से पूछो। क्या तुम वापसी करोगे। योग से संतोष मिलता है।’ बाद में उसने क्रिकेट में वापसी का फैसला किया और 30 दिसंबर को पर्थ स्कॉचर्स के लिए बिग बैश टी-20 लीग का पहला मैच खेलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed