{"_id":"5abcda4c4f1c1b512a8b4848","slug":"australia-head-coach-darren-lehmann-announces-stepping-down-from-his-role-after-last-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मिथ-वॉर्नर के बाद ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच पर गिरी गाज, किया इस्तीफे का ऐलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मिथ-वॉर्नर के बाद ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच पर गिरी गाज, किया इस्तीफे का ऐलान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
डैरेल लेहमन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी पाए गए स्मिथ-वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के बैन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच डैरेन लेहमन ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला अंतिम टेस्ट उनका आखिरी मैच रहेगा, जिसमें वह बतौर हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
Darren Lehmann announces this will be his last Test as he is stepping down from his role as head coach: Cricket Australia
— ANI (@ANI) March 29, 2018
गौरतलब है कि बॉल टेंपरिंग विवाद को लेकर कोच लेहमन ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'तीनों खिलाड़ियों को गंभीर सजा दी गई है। उन्होंने बहुत बड़ी गलती की, लेकिन वे लोग बुरे नहीं हैं। कोच के रूप में मुझे उनके और उनके परिवार के लिए बुरा लग रहा है। हां, उन लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को शर्मसार किया। मुझे लगता है कि इस पूरे प्रकरण में मीडिया और प्रशंसकों को यह नहीं भूलना चाहिए।'
विज्ञापन
आगे उन्होंने ये भी कहा था, 'इस तरह की गलती बहुतों ने की है और ये युवा हैं। इन्होंने अपनी गलती मान ली है। मैं उम्मीद करता हूं कि लोग उन्हें दूसरा मौका देंगे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बेनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया था।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में स्टीव स्मिथ ने बॉल टेंपरिंग के विवाद को स्वीकार भी किया था। जिसके बाद तीनों खिलाड़ियों पर बैन लगाया गया। स्मिथ से कप्तानी भी छीन ली गई। साथ ही साथ डेविड वॉर्नर को भी उप-कप्तान से हटा दिया गया। इतना ही स्मिथ पर मैच फीस का 100 और बैनक्रॉफ्ट पर 75 फीसदी का जुर्माना भी लगाया गया। इतना ही नहीं स्मिथ और वॉर्नर को आईपीएल से भी बाहर कर दिया गया।