फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia fast bowler Mitchell Starc opened up on his decision to pull out of last leg of IPL 2025

IPL 2025: 'समय ही बताएगा क्या नतीजा होगा...', आईपीएल के लिए भारत नहीं लौटने पर स्टार्क ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 06 Jun 2025 06:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Jun 2025 06:37 PM IST
सार

सीजन एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद आईपीएल जब दोबारा शुरू कराने का फैसला किया गया तो स्टार्क ने भारत वापस लौटने से मना कर दिया। स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और उन्होंने इस सीजन 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे

विज्ञापन
Australia fast bowler Mitchell Starc opened up on his decision to pull out of last leg of IPL 2025
मिचेल स्टार्क - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2025 का सीजन समाप्त होने के बाद इस बारे में चुप्पी तोड़ी है कि वह टूर्नामेंट दोबारा शुरू होने पर भारत क्यों नहीं लौटे? जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की हत्या के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के शिविरों को निशाना बनाकर सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव के कारण इस लीग को 10 दिनों के लिए रोकना पड़ा था।
विज्ञापन

स्टार्क बोले- दिल्ली टीम के लिए प्रतिबद्ध 
आईपीएल जब दोबारा शुरू कराने का फैसला किया गया तो स्टार्क ने भारत वापस लौटने से मना कर दिया। स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और उन्होंने इस सीजन 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे। स्टार्क आठ मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी शामिल थे, जिसे स्टेडियम में लाइट जाने के बाद रद्द कर दिया गया था। स्टार्क का कहना है कि उनके भारत नहीं लौटने का परिणाम जो भी हो, वह अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्क ने कहा, मैं अपने फैसले और इस पूरी स्थिति को लेकर मैंने जो महसूस किया और जिस तरह से इसे संभाला, उससे मैं सहज हूं। इसीलिए मैंने अपना निर्णय बाद में लिया और इंग्लैंड आने से पहले करीब एक सप्ताह तक मेरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट की तैयारी पर केंद्रित रहा। समय ही बताएगा कि इसका क्या नतीजा होगा या फिर उन खिलाड़ियों के साथ क्या होगा जो वापस नहीं लौटे। उस मैच (पंजाब और दिल्ली) से पहले हालांकि मेरे मन में कुछ सवाल और चिंताएं थीं। जाहिर है कि हमने देखा कि क्या हुआ। उस घटना ने मेरे निर्णय में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं गए थे स्टार्क 
स्टार्क ने कहा कि इन्हीं कारणों से उन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान में हुए चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर मेरे फैसले में कुछ हद तक यही बात थी और फिर जब आईपीएल में देरी हुई, तो आप टेस्ट मैच की तैयारी के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं।' स्टार्क 11 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं। 

धर्मशाला से निकलने का भी किया जिक्र 
स्टार्क ने इस दौरान इस बात की जिक्र भी किया कि तरह धर्मशाला में मैच रद्द होने बाद चीजों को संभाला गया। उन्होंने कहा, अलग-अलग खिलाड़ियों और टीमों के लिए चीजों को अलग-अलग तरीके से संभाला गया। धर्मशाला में पंजाब की टीम से जुड़े लोग भी थे। पंजाब के खिलाड़ियों ने लीग के लिए वापस आने का फैसला किया लेकिन जेक फ्रेजर-मैकगर्क और मैंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया। यह एक बहुत ही व्यक्तिगत निर्णय था। इसका जो भी परिणाम हो मैं उसके साथ आगे बढ़ने को लेकर खुश रहूंगा। मैं अब भी दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए बहुत प्रतिबद्ध हूं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो नीलामी के बाद लीग से हट जाये। ये अलग तरह की परिस्थितियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed