{"_id":"b6556f40-7b30-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"australia-declared-playing-eleven-for-first-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारुओं ने खोले पत्ते, पहले टेस्ट में होंगे 4 तेज गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारुओं ने खोले पत्ते, पहले टेस्ट में होंगे 4 तेज गेंदबाज
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Feb 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ 22 फरवरी से होने वाले सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने अंतिम ग्यारह सदस्यों की घोषणा कर दी है। कप्तान माइकल क्लार्क और टीम मैनेजमेंट ने स्पिनरों के बजाय तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा जताया है।
विज्ञापन
चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम में नॉथन लियोन के रूप में केवल एक स्पिनर खेलेंगे। जबकि पीटर सीडल, मिसेल स्टॉर्क, जेम्स पैटिंसन और हेनरिक्स तेज गेंदबाज होंगे। अभ्यास मैचों में शानदार गेंदबाजी करने वाले हेनरिक्स इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे।
विज्ञापन
मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे वॉटसन
कप्तान माइकल क्लार्क ने ऑलराउंडर शेन वॉटसन पर विश्वास जताते हुए उन्हें अंतिम ग्यारह में मौका दिया है। हालांकि वॉटसन को मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है। ओपनिंग का जिम्मा विस्फोटक डेविड वॉर्नर के जिम्मे होगी।
विज्ञापन
केवल अभ्यास मैच को ध्यान में रखकर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए हेनरिक्स ने अपनी गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया है। बोर्ड प्रेसिडेंट एलेवन के खिलाफ इस तेज गेंदबाज ने शुरुआती 4 विकेट झटके थे। भारत ए के खिलाफ मैच में उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। पहले उन्होंने एक विकेट लिया फिर ताबड़तोड़ 33 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया अंतिम एकादश
माइकल क्लार्क (कप्तान), डेविड वार्नर, ईडी कोवान, फिलिप ह्यूग्स, शेन वाटसन, मैथ्यू वाडे (विकेटकीपर), नॉथन ल्योन (स्पिनर), म्वायसेस हेनरिक्स, पीटर सीडल, मिसेल स्टार्क, जेम्स पैटिंसन।