{"_id":"61bc643cc26fcd0385262083","slug":"australia-declared-1st-innings-at-473-for-nine-marnus-labuschagne-and-steve-smith-played-brilliant-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG Pink Ball Test: ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 473 रन बनाकर घोषित की पारी, लाबुशेन-स्मिथ ने खेलीं शानदार पारियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG Pink Ball Test: ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 473 रन बनाकर घोषित की पारी, लाबुशेन-स्मिथ ने खेलीं शानदार पारियां
Fri, 17 Dec 2021 03:49 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 17 Dec 2021 03:49 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट में 9 विकेट पर 473 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। कंगारू टीम की तरफ से मार्नस लाबुशेन ने शतक लगया। उनके अलावा डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी अर्धशतक लगाकर आउट हुए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एडिलेड टेस्ट
- फोटो : ICC@twitter
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 473 रन बनाकर घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन के तीसरे सत्र में बल्लेबाजी करने के बाद पारी घोषित। कंगारू टीम की तरफ से इस मुकाबले में मार्नस लाबुशेन ने शतक लगाया। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। हालांकि यह दोनों बल्लेबाज नर्वस नाइटीज में आउट हुए। जबकि, अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे एलेक्स कैरी ने भी पचासा जड़ा। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट बेन स्टोक्स ने लिए।
विज्ञापन
पहली पारी में छा गए लाबुशेन
एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लाबुशेन ने पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड गेंदबाजों को छकाते हुए 103 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान लाबुशेन ने 8 चौके भी लगाए। यह उनके टेस्ट करियरा का छठा शतक है। वहीं, डे/नाइट टेस्ट में वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। लाबुशेन दिन-रात के टेस्ट में तीन शतक लगा चुके हैं। उनके अलावा टेस्ट मैच के पहले दिन डेविड वार्नर 95 रन बनाकर आउट हुए।. जबकि मैच में कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ ने 93 रन की पारी खेली। वहीं एलेक्स कैरी 51 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम में मिशेल स्टार्क ने 39 और माइकल नेसर ने 35 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा विकेट
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट लिए। जबकि अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दो खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। इन दोनों गेंदबाजों के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, ओली रॉबिंसन और जो रूट को एक-एक विकेट मिला। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 12 रन बना लिए हैं। इंग्लिश बल्लेबाज हसीब हमीद 6 और रोरी बर्न्स 4 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और माइकल नेसर एक-एक विकेट विकेट लिया।
विज्ञापन