फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia cricket union condemns boos after steve smith felled by jofra archer

स्मिथ पिच पर गिरे थे और इंग्लिश दर्शक कर रहे थे हूटिंग, ऑस्ट्रेलियाई किक्रेट संघ ने की आलोचना

Sun, 18 Aug 2019 10:34 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 18 Aug 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
australia cricket union condemns boos after steve smith felled by jofra archer
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट संघ (एसीयू) ने जोफ्रा आर्चर के बाउंसर से पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के गर्दन पर चोट लगने के बाद हुई हूटिंग की आलोचना करते हुए कहा कि खेल में अच्छे आचरण की जरूरत है।

विज्ञापन


स्मिथ को दिन के दूसरे सत्र में आर्चर की गेंद पर चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने हालांकि मैदान पर वापसी की और आखिर में 92 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इस तरह से वह सीरीज में पहली बार शतक नहीं जमा पाए।
विज्ञापन


यह स्टार बल्लेबाज तब 80 रन पर था जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर की 92.3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद उनकी गर्दन और सिर के बीच वाले हिस्से में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ मुंह के बल नीचे गिर गए। उन्होंने जो हेलमेट पहन रखा था उस पर गर्दन के बचाव की सुविधा नहीं थी। हेलमेट में इस तरह की वस्था फिलिप ह्यूज की 2014 में सिडनी में एक घरेलू मैच में बाउंसर लगने से हुई मौत के बाद की गई थी।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के चिकित्साकर्मियों ने स्मिथ का मैदान पर ही उपचार किया। इसके बाद वह उठ गये और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम चिकित्सक रिचर्ड सॉ के साथ लंबी बातचीत के बाद रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। जब वह मैदान पर वापस लौट रहे थे तब कुछ दर्शकों ने उनकी हूटिंग की।

गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद स्मिथ की यह पहली टेस्ट सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ियों की अगुवाई करने वाले एसीए ने कहा चोटिल खिलाड़ी के साथ ऐसा आचरण गलत है।

एसीए के अध्यक्ष ग्रेग डायर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलिस्टर निकोलसन ने संयुक्त बयान जारी कर कहा, 'क्रिकेट में इससे कहीं बेहतर आचरण की अपेक्षा की जाती है। लॉर्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है वहां इससे काफी बेहतर आचरण होना चाहिए था।'

उन्होंने ने कहा, 'हमने जो देखा वह एक युवा की बहादुरी थी जिसका अपमान नहीं, सम्मान किया जाना चाहिए था।' बयान में कहा गया, 'इंग्लैंड में दर्शकों का आचरण शानदार रहा है लेकिन जब कोई चोटिल होता है तब हूटिंग नहीं किया जाना चाहिए थी।' मार्क टेलर और इयान हिली जैसे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गजों ने भी दर्शकों के इस आचरण को निराशाजनक बताया।

स्मिथ ने 46 मिनट तक मैदान से बाहर रहने के बाद पीटर सिडल के आउट होने पर फिर से क्रीज पर संभाली और इसके बाद उन्होंने क्रिस वोक्स की जो दूसरी और तीसरी गेंद खेली उस पर चौके लगाए। लेकिन जब वह 92 पर थे तब उन्होंने वोक्स की गेंद को छोड़ दिया जो उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed