{"_id":"5d8a353e8ebc3e01702d122b","slug":"australia-cricket-postponed-bangladesh-tour-rescheduled-to-2020-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने के लिए टला ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश दौरा, खेलनी थी टेस्ट और टी-20 सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चार महीने के लिए टला ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश दौरा, खेलनी थी टेस्ट और टी-20 सीरीज
Wed, 25 Sep 2019 07:57 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 25 Sep 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का अगले साल फरवरी में होने वाला बांग्लादेश का दौरा चार महीने के लिए टल गया है। अब यह जून-जुलाई में होगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर दो टेस्ट मैच, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है के अलावा टी-20 मैचों की सीरीज में भी खेलना था।
विज्ञापन
आईसीसी ने बीसीबी के क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष अकरम खान के हवाले से बताया, ‘भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के मुताबिक फरवरी में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी थी लेकिन अब इस सीरीज का आयोजन जून-जुलाई 2020 में होगा।’ खान ने बताया कि बांग्लादेश की टीम इसके अलावा तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी जिसका आयोजन अक्टूबर टी-20 वर्ल्ड कप से पहले होगा।
विज्ञापन