फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia create history by defeating New Zealand in T20 cricket

T-20: रिकॉर्ड तोड़ जीत के साथ कंगारुओं ने किया कीवियों से हिसाब चुकता, रचा इतिहास

Fri, 16 Feb 2018 04:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Australia create history by defeating New Zealand in T20 cricket
Australia
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपनी मजबूत बल्लेबाजी का नमूना दुनिया के सामने पेश किया है। ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को हराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस मैच में कंगारू टीम ने कीवियों को 5 विकेट से हराया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रनों का लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बन गई है।
विज्ञापन


ऑकलैंड में दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कीवी टीम ने 20 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 243 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के आगे रखा था, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज इस लक्ष्य को बचाने में नाकामयाब हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 245 रन बनाए और टी-20 क्रिकेट में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डी आर्सी शॉर्ट ने सर्वाधिक रनों की पारी खेली। शॉर्ट ने 44 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से शानदार 76 रन बनाए। इसके अलावा टीम के अनुभवी ओपनर बैट्समैन डेविड वॉर्नर ने 24 गेंदों का सामना करते हुए  4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से तेज 59 रन जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Australia create history by defeating New Zealand in T20 cricket
aron finch

इसके अलावा एरॉन फिंच ने 14 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं क्रिस लिन (18), ग्लेन मैक्सवेल (31) और स्टॉइनिस (04) ने रन बनाए। गेंदबाजी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केन रिचर्डसन और एंड्र्यू टाय ने 2-2 विकेट लिए।

वहीं पहली पारी में मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। गप्टिल ने महज 54 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 9 छक्कों की मदद से तूफानी शतक जड़ा।

वहीं टीम के ओपनिंग बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने 33 गेंदों पर 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 76 रन की तेज तर्रार पारी खेली। इस मैच में कीवी टीम का कोई भी गेंदबाज सफल नहीं हो पाया। ऑस्ट्रेलिया ने कीवी टीम के गेंदबाजों की मैदान पर जमकर खबर ली। इस तरह ऑस्ट्रेलिया टी-20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने में कामयाब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed