{"_id":"5a5392124f1c1bf61b8b76a2","slug":"australia-climbs-to-third-spot-in-icc-test-team-rankings-team-india-remains-on-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, जानें कौन है नंबर-1","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, जानें कौन है नंबर-1
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन इंग्लैंड को एक पारी और 123 रन से हराकर पांच मैचों की एशेज सीरीज 4-0 से अपने नाम की। स्टीव स्मिथ के नेतृत्व वाली कंगारू टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करके आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट टीम रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाई है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जीतने से कुल सात अंकों का फायदा मिला, जिसकी मदद से टीम पांचवे से तीसरे स्थान पर पहुंचने में कामयाब रही।
विज्ञापन
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 97 अंकों के साथ तालिका में पांचवे पायदान पर थी, लेकिन सात अंकों की बढ़त हासिल कर अब टीम तीसरे पायदान पर है। वहीं, इंग्लैंड को छह अंकों का नुकसान झेलना पड़ा है। टीम 99 अंकों के साथ तीसरे पायदान से फिसलकर पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही एशेज सीरीज में मेजबान टीम ने इंग्लैंड को 4-0 से शिकस्त दी है।
विज्ञापन
आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में टीम इंडिया 124 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम कुल 111 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। तीसरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया जबकि न्यूजीलैंड चौथे और इंग्लैंड पांचवे स्थान पर है।