फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ट और T-20 में नंबर एक हुआ ऑस्ट्रेलिया, कोच लैंगर ने टीम इंडिया को बताई असल चुनौती

Fri, 01 May 2020 04:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 01 May 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Australia claim Number one rankings in test and T20, coach langer says real fight is with India
टेस्ट और टी-20 में नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

यह पहला मौका है जब टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया नंबर एक टीम बनी हो। ताजा जारी रैंकिंग में टेस्ट क्रिकेट में फिर से शीर्ष स्थान हासिल करके ऑस्ट्रेलियाई टीम खुश है। चार साल बाद उसे दोबारा अपनी टेस्ट की खोई बादशाहत मिली है, लेकिन कोच जस्टिन लैंगर का कहना है कि उनकी असली परीक्षा भारत को उसकी सरजमीं पर हराकर ही होगी।

Australia claim Number one rankings in test and T20, coach langer says real fight is with India
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम - फोटो : पीटीआई

ICC ने शुक्रवार को सालाना रैंकिंग जारी की, जिसमें कोच जस्टिन लैंगर की अगुवाई वाली कंगारू टीम महज दो अंकों के फासलों से न्यूजीलैंड और भारत को पछाड़ते हुए नंबर एक पायदान पर है। 2003 में शुरू की गई इस रैंकिंग के बाद यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब शीर्ष तीन टीमों के बीच इतने कम अंकों का फासला हो।

Australia claim Number one rankings in test and T20, coach langer says real fight is with India

2018 में लैंगर के कोच पद संभालने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने शुरुआती छह टेस्ट में से सिर्फ एक ही जीता था, जिसने उन्हें दुनिया में पांचवें स्थान पर छोड़ दिया था, लेकिन पिछले 12 मैचों में से केवल दो मैच गंवाने वाली इस टीम ने दमदार वापसी की, पिछले 2019-20 समर सीजन में एशेज के पांच में से पांच मैच जीतकर उसने खुद को साबित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia claim Number one rankings in test and T20, coach langer says real fight is with India
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर

इस खुशी के मौके पर लैंगर ने साफ किया कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम के साथ भिड़ंत ही उनकी शीर्ष रैंकिंग की परीक्षा होगी। गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची है। पहले स्थान पर काबिज भारतीय टीम शुक्रवार को जारी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गई।

विज्ञापन
Australia claim Number one rankings in test and T20, coach langer says real fight is with India
जस्टिस लैंगर - फोटो : social media

लैंगर ने 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' की वेबसाइट से कहा, 'हम जानते है कि रैंकिंग में बदलाव होता रहेगा, लेकिन फिलहाल इससे हमें खुशी मिली है। हम जैसी टीम बनाना चाहते है उसके लिए हमें टीम के रूप में काफी काम करना होगा। पिछले दो वर्षों में मैदान के अंदर हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है, मैदान के बाहर भी हमने अच्छा किया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed