फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia captain steve smith says will never repeat mistake of ball tampering forth

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने माना क्रिकेट को किया शर्मसार, बोले- कभी नहीं होगी ऐसी गलती

Sun, 25 Mar 2018 09:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
australia captain steve smith says will never repeat mistake of ball tampering forth
स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरन बेनक्रॉफ्ट और कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद के साथ छेड़छाड़ हुई। केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बेनक्रॉफ्ट एक पीले रंग की चीज अपनी पैंट में रखते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन


बेनक्रॉफ्ट ने तीसरे दिन स्टंप्स के बाद कहा, 'मैंने मैच अधिकारियों से चर्चा की। मैं गलत समय पर गलत जगह खड़ा था। मैं प्रेस कांफ्रेंस में इसलिए आना चाहता था ताकि अपनी गलती का जवाब दे सकूं। हमने ब्रेक में टीम से चर्चा की और मुझे कुछ टेप इस्तेमाल करने का मौका मिला। हालांकि यह कारगर साबित नहीं हुआ और अंपायर्स ने गेंद नहीं बदली।'
विज्ञापन


वहीं कप्तान स्मिथ ने कहा, 'नेतृत्व समूह इसके बारे में जानता था। हमें अपनी गलती पर खेद है। जो कुछ हुआ, उसके लिए बेहद खेद है। यह खेल भावना के विपरीत है। मैं आपसे वादा करता हूं कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा।' कप्तान स्मिथ ने साथ ही कहा कि वह इस गलती के चलते कप्तानी पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की चीटिंग वीडियो स्क्रीन पर पकड़ाई

australia captain steve smith says will never repeat mistake of ball tampering forth
कैमरन बेनक्रॉफ्ट

बेनक्रॉफ्ट को अपनी पैंट के अंदर कुछ पीले रंग की चीज रखते टीवी कैमरा में कैद किया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 43वें ओवर का है, जिसमें बेनक्रॉफ्ट पीले रंग की कोई चीज हाथ में लिए दिखाई दिए। इसके बाद अंपायर नाइजल लोंग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने उनसे बात भी की।






जब अंपायर ने उनसे पूछा तो बेनक्रॉफ्ट ने अपनी जेब से कोई दूसरा पाउच निकाला, जो चश्मे रखने के पैकेट जैसा लग रहा था। जब स्टेडियम में इस वीडियो को स्क्रीन पर दिखाया गया तो अफ्रीकी प्रशंसकों ने काफी शोर भी मचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed