फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia captain Pat Cummins praised India's pacer Jasprit Bumrah reveals how Australia will deal with him

IND vs AUS: पैट कमिंस ने बताया, पांचवें टेस्ट में किस तरह करेंगे बुमराह का सामना; भारतीय गेंदबाज को जमकर सराहा

Thu, 02 Jan 2025 10:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 02 Jan 2025 10:22 AM IST
सार

बुमराह का 2024 में टेस्ट में प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने 13 मैचों में 14.92 के औसत से 71 विकेट झटके थे। बुमराह 2025 साल के पहले दिन टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे और उन्होंने पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Australia captain Pat Cummins praised India's pacer Jasprit Bumrah reveals how Australia will deal with him
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर सराहना की है, लेकिन साथ ही बताया है कि उनकी टीम शुक्रवार से सिडनी में होने वाले पांचवें टेस्ट के दौरान किस तरह बुमराह का सामना करेगी। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम सिडनी टेस्ट जीतने या ड्रॉ कराने में सफल रही तो वह 2014 के बाद पहली बार बॉडर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लेगी। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पास बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने का मौका 
ऑस्ट्रेलिया टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब है। अगर टीम सिडनी टेस्ट जीतने में सफल रही तो वह डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। पांचवें टेस्ट से पहले कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह की जमकर सराहना की। बुमराह का 2024 में टेस्ट में प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने 13 मैचों में 14.92 के औसत से 71 विकेट झटके थे। बुमराह 2025 साल के पहले दिन टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे और उन्होंने पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'बुमराह के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण'
कमिंस ने कहा, बुमराह फिलहाल काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उनके खिलाफ खेलना हमेशा ही चुनौतीपूर्ण होता है। उम्मीद करता हूं कि जब तक मैं दिन के अंत में बल्लेबाजी करने उतरूंगा तो वह काफी गेंदबाजी कर चुके होंगे जिससे मेरे लिए बुमराह के खिलाफ खेलना थोड़ा आसान हो जाएगा। अलग-अलग प्रारूप में मैंने बुमराह का सामना किया है और उन्होंने हमेशा ही चुनौती दी है। 

कमिंस ने मेलबर्न टेस्ट का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, पिछले मैच में मुझे मदद मिली क्योंकि जब बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे तो मैं नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़ा था। इससे मुझे काफी मदद मिली। 
विज्ञापन

सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया एक बदलाव
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सिडनी में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि करते हुए बताया है कि ऑलराउंडर मिचेल मार्श इस टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह ब्यू वेबस्टर को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है जो टेस्ट में डेब्यू करेंगे। मार्श इस सीरीज से बल्ले में दम दिखाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने चार टेस्ट मैचों प्रत्येक पारी में 10.42 के औसत से महज 73 रन  बनाए। कमिंस ने बताया कि चयनकर्ताओं ने फॉर्म में नहीं चल रहे मार्श को बाहर रखने का फैसला किया जो गेंद से भी प्रभावित नहीं कर पा रहे थे। मार्श की जगह टीम में शामिल किए गए वेबस्टर ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेलने वाले 469वें खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed