{"_id":"690097f93fc023256e0185e9","slug":"australia-captain-mitchell-marsh-says-his-team-is-ready-to-face-india-s-aggressive-batter-abhishek-sharma-2025-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: अभिषेक शर्मा का सामना करने के लिए तैयार है ऑस्ट्रेलिया? कप्तान मार्श ने बताया कैसी है रणनीति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: अभिषेक शर्मा का सामना करने के लिए तैयार है ऑस्ट्रेलिया? कप्तान मार्श ने बताया कैसी है रणनीति
Tue, 28 Oct 2025 03:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 28 Oct 2025 03:46 PM IST
सार
मार्श ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभिषेक शर्मा की उल्लेखनीय प्रगति की प्रशंसा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि अभिषेक उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होंगे।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ बुधवार से होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी की परीक्षा के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच 29 अक्तूबर को पहला टी20 मुकाबला कैनबरा के मानुका ओवल में खेला जाएगा। मार्श ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभिषेक शर्मा की उल्लेखनीय प्रगति की प्रशंसा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि अभिषेक उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं अभिषेक
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने भारत की एशिया कप जीत के दौरान 44.85 की औसत और 200 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए। मार्श ने अभिषेक के बारे में कहा, जाहिर है कि वह उनके लिए लय तय करते हैं। पिछले कुछ समय से वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह हमारे सामने अच्छी चुनौती पेश करेंगे।

मार्श जानते हैं कि अति आक्रामक बल्लेबाजी करने की रणनीति हमेशा कारगर साबित नहीं होती, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के तहत आक्रामक रवैया अपनाना जारी रखेगी। ऑस्ट्रेलिया अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले विश्व कप की तैयारी के तहत भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2021 में टी20 विश्व कप जीता था, जबकि भारत 2024 में चैंपियन बना था।
मार्श ने कहा, पिछले दो विश्व कप में हम अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाए और मुझे लगता है कि हमने एक टीम के रूप में खुद को चुनौती देने की बात की थी, ताकि हम विश्व कप जीत सकें। बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमने काफी आक्रामक खेल दिखाया है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में कई टीमों ने टी20 क्रिकेट में इसी तरह का रवैया अख्तियार किया है। अगर हम भारत में होने वाले विश्व कप की बात करें तो हम निश्चित तौर पर इसी तरह से खेलेंगे भले ही कुछ अवसरों पर हमें सफलता हासिल ना हो।
मार्श को सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद
मार्श ने इसके साथ ही कहा कि भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज काफी रोमांचक होगी। उन्होंने कहा, भारत की टीम बहुत अच्छी है और हम उसका बहुत सम्मान करते हैं। मुझे लगता है कि यह श्रृंखला काफी रोमांचक होगी। यह दो अच्छी टीमों के बीच मुकाबला है और इसलिए मैं इस चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।