{"_id":"5c0fd1a6bdec22416829278b","slug":"australia-big-bash-league-toss-flip-with-the-bat-instead-of-coin","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरू होगी नई परंपरा, सिक्के की बजाय गली-नुक्कड़ की तरह होगा टॉस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरू होगी नई परंपरा, सिक्के की बजाय गली-नुक्कड़ की तरह होगा टॉस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
big bash league
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू टी20 सीरीज बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिक्के से टॉस कराने की परंपरा से हटते हुए बल्ले से 'फ्लिप' करने का फैसला किया है। क्रिकेट में टॉस जीतने वाले कप्तान के पास पहले बल्लेबाजी या क्षेत्ररक्षण चुनने का विकल्प होता है।
विज्ञापन
इस महीने की 19 तरीख को शुरू हो रहे बिग बैश लीग के आठवें चरण की शुरूआत 19 दिसंबर से हो रही है, जिसमें मेहमान टीम के कप्तान से हेड्स और टेल्स की जगह 'हिल्स' और 'फ्लैट' में से एक चुनने का विकल्प होगा। ऑस्ट्रेलिया में गली-मुहल्ले की क्रिकेट में टॉस करने के लिए ज्यादातर इसी पद्धति का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
लीग की प्रमुख किम मैकोन्ने ने कहा कि यह बदलाव बताता है कि बीबीएल क्या है। उन्होंने कहा, ' कुछ लोगों को बदलाव पसंद नहीं लेकिन मैं लोगों से पूछना चाहूंगी की पिछली बार उन्होंने कब टॉस में कब दिलचस्पी दिखाई थी।' फ्लिप के लिए इस्तेमाल वाले बल्ले की आपूर्ति बीबीएल खुद करेगी।
विज्ञापन