फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia beats South Africa in Melbourne test india gets benefits in WTC with SA loss

WTC Point Table: दक्षिण अफ्रीका की हार से भारत को फायदा, लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियन फाइनल खेलना लगभग तय

Thu, 29 Dec 2022 10:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 10:32 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम लगातार दूसरा मैच हार चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की हार के साथ ही भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह आसान हो गई है। 
 

विज्ञापन
Australia beats South Africa in Melbourne test india gets benefits in WTC with SA loss
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का खेलना लगभग तय हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम लगातार दूसरा मैच बड़े अंतर से हार गई है और अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इस टीम का दावा कमजोर हो चुका है। वहीं, इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का फाइनल खेलना तय हो गया है। दक्षिण अफ्रीका की  हार से भारत को फायदा हुआ है। अब टीम इंडिया आसानी के साथ दूसरे स्थान पर रहकर लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकती है। 
विज्ञापन


पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट चौथे दिन ही पारी और 182 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन (3/58) और तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड (2/49) ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने शानदार दोहरा शतक लगाया। वहीं, एलेक्स कैरी ने भी शतकीय पारी खेली। गेंद के साथ ग्रीन ने पांच विकेट लिए।
विज्ञापन

इस जीत से ऑस्ट्रेलिया को 12 अंक मिले और अब कंगारू टीम के पास 14 मैचों में 132 अंक हो गए हैं। अब इस टीम का जीत-प्रतिशत 78.57% हो चुका है। इसका मतलब है कि अगले साल द ओवल में ऑस्ट्रेलिया का विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पहली बार खेलना तय है। हालांकि, अभी ऑस्ट्रेलिया को कुल पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। इनमें से एक घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है और चार भारत में हैं। 

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल खेलती हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के फाइनल खेलने की संभावना बहुत ज्यादा है। वहीं, लगातार दूसरे टेस्ट में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर हो गई हैं। अब दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 

मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद भारत 58.93% जीत-प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर और श्रीलंका (53.33%) तीसरे और दक्षिण अफ्रीका (50%) के सामने चौथे स्थान पर कायम है।

भारत के लिए क्या हैं फाइनल के समीकरण?
  • अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया 4-0 से जीत जाती है तो वह आसानी से पहुंच जाएगी। इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका का बाहर होना तय हो जाएगा। ये दोनों टीमें अपने बाकी बचे मैच जीतकर भी फाइनल में नहीं जा पाएंगी।
  • अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराती है तो भी भारत आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा। 
  • अगर टीम इंडिया चार मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ये हार जाती है या सीरीज ड्रॉ पर खत्म होती है तो भारत के लिए मुश्किल बढ़ जाएगी। इस स्थिति में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी मैच जीतकर भारत से आगे निकल सकती हैं। 
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका
स्थान टीम अंक प्रतिशत अंक
1 ऑस्ट्रेलिया 78.57 132
2 भारत 58.93 99
3 श्रीलंका 53.33 64
4 दक्षिण अफ्रीका 50 72
5 इंग्लैंड 46.97 124
6 वेस्टइंडीज 40.91 54
7 पाकिस्तान 38.89 56
8 न्यूजीलैंड 25.93 28
9 बांग्लादेश 11.11 16
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed