फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia beats england by 5 wickets in t20 tri series

AUSvENG: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैक्सवेल ने जड़ा तूफानी शतक

Wed, 07 Feb 2018 10:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
australia beats england by 5 wickets in t20 tri series
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : File
ग्लेन मैक्सवेल के शानदार शतक के बदौलत मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से मात देने में कामयाब रही। होबार्ट में खेल गए इस मैच में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 
विज्ञापन


बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत खराब रही और ओपनर जेसन रॉय महज 9 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसके बाद एलेक्स हेल्स और डेविल मलान ने 44 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत प्रदान की। इसके बाद कप्तान मोइन मॉर्गन ने मलान के साथ मिलकर टीम का स्कोर पहले 10 ओवर में 100 रन तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


लेकिन अंतिम ओवर में कंगारू गेंदबाजों ने वापसी करते हुए महज 55 रन दिए और इंग्लैंड को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 10 रन देकर 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ओवर में उसे कप्तान डेविड वॉर्नर और क्रिस लिन के तौर पर दो झटके लगे। लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और डार्सी शॉर्ट ने 78 रन की साझेदारी की। शॉर्ट के आउट होने के बावजूद मैक्सवेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और 58 गेंदों पर नाबाद 103 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े। इंग्लैंड की तरफ से डेविड विली ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। मैक्सवेल को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed