फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia beat zimbabwe by five wickets in sixth t20 match

ऑस्ट्रेलिया ने छठे टी20 में जिम्बाब्वे को दी मात, 5 विकेट से रौंदा

Fri, 06 Jul 2018 06:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jul 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
australia beat zimbabwe by five wickets in sixth t20 match
australia cricket team

जिम्बाब्वे में खेली जा रही ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया है। जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया को 152 रन की चुनौती दी थी, जिसे कंगारू टीम ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने 38 गेंदों में 56 रन की अर्धशतकी पारी खेली। मैक्सवेल ने अपनी इस महत्वपूर्ण पारी में  1 चौका और 5 छक्के मारे। इसके अलावा ट्रैविस हेड ने 42 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने ने चौथे विकेट के लिए 103 रन जोड़ते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस दौरान मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक कर लिया।
विज्ञापन


मैक्सेवेल के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया थोड़ी परेशानी में आ गई। निक मैडीसन केवल 2 रन बनाकार त्रिपानो का शिकार बन गए। इसके तुरंत बाद सेट बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी अपना विकेट गंवा कर पवेलियन चल दिए। अब ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 7 रन की जरुरत थी और दो नए बल्लेबाज स्टोइनिस और एगर क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन इन दोनों ने ठंडे दिमाग से बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिला दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत काफी खराब रही और मैच की पहली ही गेंद पर ओपनर जुवाओ बिली स्टैनलिक का शिकार बन गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान हैलमिन्टन मसाकादजा ने कुछ बड़े शॉट खेले लेकिन 21 रन पर वह भी पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान के खिलाफ 94 न की तूफानी पारी खेलने वाले सोलोमन मूरे ने इस मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की और अपना लगातार दूसरा अर्धशतक लगाते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed