फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia beat west indies within 3 day in hobart test

पौने छह सौ का स्कोर कर सिर्फ 3 दिन में ही जीत लिया मुकाबला

Sun, 13 Dec 2015 05:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 13 Dec 2015 05:33 AM IST
विज्ञापन
Australia beat west indies within 3 day in hobart test

ऑस्ट्रेलिया ने तूफानी खेल दिखाते हुए पहले तो 583 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया फिर पेस बैटरी के दम पर विपक्षी टीम को दो दिनों के अंदर ही दो बार समेटते हुए सिर्फ 3 दिनों में ही मैच जीत भी लिया।

विज्ञापन


होबार्ट में खेले गए मैच में मेजबान कंगारू ने शुरू से ही मैच में पकड़ बनाए रखा और वेस्टइंडीज को एक पारी और 212 रनों से हरा दिया। 2007-08 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब एक टीम ने 500 से ज्यादा का स्कोर किया और फिर मैच 3 दिन के अंदर ही खत्म हो गया। इससे पहले डरबन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने इसी विंडीज टीम को 3 दिन में ही हरा दिया था।
विज्ञापन


दूसरे दिन विंडीज टीम पहली पारी में 6 विकेट पर 207 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन तीसरे दिन उसकी पूरी टीम 223 रन पर सिमट गई जिसके बाद कंगारुओं ने फॉलोऑन को मजबूर किया। दूसरी पारी में विंडीज टीम की हालत और भी खराब रही और उसके 5 विकेट सिर्फ 30 रन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनर क्रेग बर्थवेट (94) ने एक छोर संभालते हुए टीम को 100 से पहले आउट होने नहीं दिया लेकिन वह शतक से 6 रन से चूक गए। विंडीज की पूरी टीम दूसरी पारी में 37 ओवर के अंदर 148 रन पर आउट हो गई। जेम्स पैटिंसन ने दूसरी पारी में 27 रन पर 5 विकेट झटके।

Trending Videos

टेस्ट में 33वीं बार कुछ ऐसे शर्मसार हुई विंडीज टीम

Australia beat west indies within 3 day in hobart test

होबार्ट टेस्ट में एक पारी और 212 रनों की बड़ी जीत हासिल करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी पारी में 27 रन देकर 5 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन इस मैदान पर 2 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदंबाज बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बनाए 583 रनों के जवाब में 223 रनों पर आउट होने के बाद वेस्टइंडीज को फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा लेकिन दूसरी पारी में उसने अपने 5 विकेट सिर्फ 30 रन पर ही गंवा दिए। ऐसा नहीं है कि पहली बार वेस्टइंडीज की हालत इतनी खराब हुई है। यह 12वीं बार हुआ था जब उसके शीर्ष 5 विकेट महज 30 रन के अंदर गिर गए थे। इन 12 बार में 5 बार तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ ही हुआ है।

टेस्ट इतिहास में वेस्टइंडीज को 33वीं बार फॉलोऑन खेलने को मजबूर किया गया। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने ही विंडीज टीम को सबसे ज्यादा बार फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम वोग्स (269) ने करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए शॉन मॉर्श (182) के साथ कई रिकॉर्ड बनाए। वोग्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed