{"_id":"c047a5fb0f02c7ce191b287232c6382d","slug":"australia-beat-pakistan-by-6-wickets-in-t20-match-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुखद नहीं रही अफरीदी की वापसी, पाक को मिली करारी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुखद नहीं रही अफरीदी की वापसी, पाक को मिली करारी हार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Oct 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय बाद कप्तान बनने वाले पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी की बतौर कप्तान वापसी सुखद नहीं रही और उनकी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दुनिया के शीर्ष आलराउंडरों में शुमार अफरीदी की अगुवाई में जहां पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के हाथों 36 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मैच हार गई। वहीं अफरीदी पहले बल्ले और फिर गेंद से भी नाकाम साबित हुए।
विज्ञापन
दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट के फटाफट संस्करण टी-20 में अपने कोटे के पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 9 विकेट पर सिर्फ 96 रन ही बना सका। उसके महज 2 बल्लेबाज 15 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
यह मैच 5 खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रहा जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया, इनमें से 4 ऑस्ट्रेलिया से और एक पाकिस्तान से था।
मैक्सवेल ने बिगाड़ दी पाक की शुरुआत
ग्लेन मैक्सवेल पिछले हफ्ते संपन्न हुई चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके थे लेकिन जब वह अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरे तो उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा।
दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में पाकिस्तान ने जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया तो उसे यह आभास नहीं रहा होगा कि उसका यह निर्णय इस कदर खराब साबित होगा।
कई सालों बाद पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे शाहिद अफरीदी के लिए भी यह किसी झटके से कम नहीं था कि मैक्सवेल उनकी टीम का बुरा हाल कर देंगे। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ओपनर अवैस जिया (3) को आउट करने के बाद इसी ओवर की अंतिम गेंद पर उमर अमीन (0) को स्टंप आउट करा दिया।
मैक्सवेल अपनी गेंदबाजी से पाक बल्लेबाजों को परेशान करने और उन्हें आउट करने का सिलसिला बनाए हुए थे। अपने अगले ही ओवर में उन्होंने सोहैब मकसूद (0) को बोल्ड कर दिया। मैक्सवेल के 3 झटकों के कारण पाकिस्तान का स्कोर 23 रन पर 3 विकेट हो गया था।

20 ओवर में 100 रन भी नहीं पाया पाक
ग्लेन मैक्सवेल की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद अन्य कंगारू गेंदबाजों ने भी पाक बल्लेबाजों को खूब छकाया और जल्दी-जल्दी विकेट निकाले।
कैमरून बोएस ने दूसरे ओपनर अहमद शहजाद (10) को कैच आउट करा दिया। इसके बाद विकेट का पतन इस तेजी से हुआ कि महज 46 रनों के अंदर पाक ने अपने शीर्ष क्रम के 6 विकेट गंवा दिए, इसमें कप्तान शाहिद अफरीदी भी शामिल हैं जिसमें वह सिर्फ 2 रन ही बना पाए।
पाक की ओर से अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे साद नईम ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। लगातार विकेट गिरने के कारण पाक टीम कभी भी रन गति तेज ही नहीं कर सकी और पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट पर सिर्फ 96 रन ही बना सकी।
ग्लेन मैक्सवेल ने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट निकाले। जबकि बोएस ने 2, और मिचेल स्टॉर्क, केन रिचर्ड्सन, सेन एबोट और जेम्स फॉकनर ने 1-1 विकेट हासिल किए।

वॉर्नर के वार ने दिलाई आसान जीत
बेहद आसान लक्ष्य मिलने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया शानदार शुरुआत करने में नाकाम रहा। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ऐरोन फिंच (5) रजा हसन की गेंद पर कैच आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर आतिशी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर तेजी से रन बनाते रहे।
फिंच की जगह आए ग्लेन मैक्सवेल ने गेंदबाजी में कमाल की गेंदबाजी का सिलसिला बल्लेबाजी में कायम नहीं रख सके और 10 गेंदों में 17 रन बनाकर शाहिद अफरीदी की गेंद पर पगबाधा हो गए। थोड़ी ही देर में ड्वेन स्मिथ (3) भी रजा हसन के दूसरे शिकार बन गए।
ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका फीलिप ह्यूज के रूप में लगा जो 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कंगारू टीम ने भी 56 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन छोटे से लक्ष्य का पीछा करने में उसे इन झटकों से कोई दिक्कत नहीं हुई।
महज 38 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाने वाले ओपनर डेविड वॉर्नर 53 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। वॉर्नर ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। वॉर्नर की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में 4 विकेट से 97 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।