{"_id":"5a27821e4f1c1b6e468b8981","slug":"australia-beat-england-in-second-test-match-by-120-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्क के पंजे में फंसी इंग्लिश टीम, ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टार्क के पंजे में फंसी इंग्लिश टीम, ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लैंड को 120 रन से विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ कंगारू टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। कंगारू बल्लेबाज शॉन मार्श (126* और 19) को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा। बता दें कि कंगारू टीम ने ब्रिसबेन में खेला गया पहला टेस्ट 10 विकेट से जीता था।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 442/8 के स्कोर पर घोषित की थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 227 रन पर सिमटी थी। इसके बाद कंगारू टीम की दूसरी पारी 138 रन पर ऑलआउट हुई और इस तरह इंग्लैंड को 354 रन का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए मेहमान टीम 84.2 ओवर में 233 रन बनाकर ढेर हो गई।
विज्ञापन
एडिलेड में डे/ नाइट टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 354 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी पारी 176/4 से आगे बढ़ाई। इंग्लैंड को अंतिम दिन 178 रन की दरकार थी जबकि उसके 6 विकेट शेष थे। मेहमान टीम को अपने कप्तान जो रूट से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दृश्य कुछ अलग ही रहा। कप्तान जो रूट (67) और क्रिस वोक्स (5) अपने कल के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके और जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
हेजलवुड ने वोक्स को विकेटकीपर पैन के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को दिन की पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने रूट को भी विकेटकीपर पैन के हाथों कैच आउट कराया।
मोइन अली (2) को नाथन लायन ने LBW आउट करके इंग्लैंड को सातवां झटका दिया। जॉनी बेयरस्टो (36) ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया की जीत पर मुहर लगाई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने क्रैग ओवर्टन (7), स्टुअर्ट ब्रॉड (8) और बेयरस्टो को अपना शिकार बनाया।
The winning moment for Australia! #Ashes#ohwhatafeeling @Toyota_Aus pic.twitter.com/WjUpq0aIBE
— cricket.com.au (@CricketAus) December 6, 2017
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क से सर्वाधिक 5 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और नाथन लायन ने दो-दो जबकि पैट कमिंस ने एक विकेट लिया।