{"_id":"1330b5849c498ddd02d8ab573cb19317","slug":"australia-beat-england-in-4th-ashes-test-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज में इंग्लैंड को मिली लगातार चौथी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज में इंग्लैंड को मिली लगातार चौथी हार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Dec 2013 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज सीरीज में इंग्लैंड का शर्मनाक खेल जारी है और उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार चौथे मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन
मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की रिटर्न एशेज टेस्ट सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है। इस साल के मध्य में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में एशेज सीरीज में हराया था।
विज्ञापन
अब जहां कंगारुओं की नजर क्लीन स्विप पर है वहीं इंग्लैंड सीरीज में अपना सूपड़ा साफ होने से खुद को बचाना चाहेगा। सीरीज का अंतिम और पांचवां मैच सिडनी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 30 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। ओपनर डेविड वॉर्नर 25 रन बनाकर आउट हुए।
रोजर्स का शतक
क्रीज पर डटे दूसरे ओपनर क्रिस रोजर्स (116 रन, 13 चौके) ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नजार पेश किया और शतक लगाने के साथ ही शेन वॉटसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। वॉटसन 83 रन बनाकर नाबाद रहे।
फिरकी गेंदबाज मोंटी पनेसर ने रोजर्स को कैच आउट कराकर मैच में अपनी पहली सफलता हासिल की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कंगारू टीम जीत से महज 31 रन दूर थी।
ऑस्ट्रेलिया को मैच में जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य मिला था जो उसने चायकाल से पहले ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया अगर आखिरी टेस्ट भी जीत जाता है तो 2006-07 के बाद यह पहला मौका होगा जब इंग्लैंड का सीरीज में सूपड़ा साफ होगा। तब रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 5-0 से सीरीज पर कब्जा किया था।