{"_id":"2ca44529b2ed22aa1f230cf53cd8975e","slug":"australia-beat-england-in-3rd-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारुओं के हाथों इंग्लैंड को मिली आठवीं शिकस्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारुओं के हाथों इंग्लैंड को मिली आठवीं शिकस्त
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की टीम का ऑस्ट्रेलिया में हार का सिलसिला नहीं थम रहा है। लगातार पांच टेस्ट मैचों में मिली हार के बाद उसे वनडे में भी हार का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आतिशी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (71) और शॉन मार्श (नाबाद 71) के अर्द्धशतकों से मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रविवार को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढत बना ली है।
विज्ञापन
मेजबान ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 244 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 40 ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
वॉर्नर ने 70 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 71 रन ठोके, जबकि मार्श 89 गेंदों में सात चौकों की मदद से 71 रन बनाकर नाबाद लौटे।
एशेज सीरीज 0-5 से हारने के बाद इंग्लिश टीम पर अब वनडे सीरीज में भी सूपड़ा साफ होने का खतरा मंडरा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट लिए 43 रन जोड़े। फिंच के आउट होने के बाद वॉर्नर और शॉन मार्श टीम के स्कोर को 121 रन तक ले गए। कप्तान माइकल क्लार्क 34 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद मार्श और हैडिन ने 72 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन कोल्टर नाइल ने 10 ओवर में तीन विकेट झटके जबकि जेम्स फॉकनर और डेनियल क्रिस्टियन ने दो-दो विकेट लिए। एक विकेट स्पिनर झेवियर डोहर्टी को मिला।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने नौ विकेट पर 243 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले इयोन मोर्गन ने इस मैच में भी सर्वाधिक 54 रन बनाए।
इंग्लैंड ने 198 रन पर ही अपने आठ विकेट गंवा दिए थे लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज टिम ब्रेसनन ने अंतिम ओवरों में 29 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के ठोकते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।