फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia batsman Josh Dunstan breaks the 33 years old records of Viv Richards

इस बल्लेबाज ने तोड़ा विव रिचर्ड्स का 33 साल पुराना रिकॉर्ड 

Tue, 17 Oct 2017 02:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 17 Oct 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
Australia batsman Josh Dunstan breaks the 33 years old records of Viv Richards
जोश डंस्टन - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलिया के एक क्रिकेटर जोश डंस्टन ने क्रिकेट में नया इतिहास रच ‌दिया है। वेस्‍ट अगस्‍ता की ओर से खेलने वाले 33 साल के ग्रेड-बी के इस बल्लेबाज ने 33 साल पुराने एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। डंस्टन ने वेस्‍टइंडीज के महान बल्‍लेबाज सर विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए यह धमाकेदार पारी खेली है।

विज्ञापन







Australia batsman Josh Dunstan breaks the 33 years old records of Viv Richards
विव रिचर्ड्स - फोटो : sportskeeda
वेस्‍टइंडीज के रिचर्ड्स ने एक मैच में अपनी टीम के कुल स्कोर का करीब 70 फीसदी रन खुद बनाया था। डंस्टन ने अपनी टीम के स्कोर के 86 फीसदी रन बनाते हुए रिकॉर्ड तोड़ा है। इस रिकॉर्ड के बारे में आगे की स्लाइड में आप जान पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

27 वें ओवर में ही तिहरा शतक बना डाला

Australia batsman Josh Dunstan breaks the 33 years old records of Viv Richards
डंस्टन
डंस्टन ने 35-35 ओवर के एक घरेलू मुकाबले में महज 27 वें ओवर में ही तिहरा शतक बना डाला। डंस्टन ने 40 छक्कों की मदद से 307 रन की धुआंधार पारी खेली। तिहरा शतक लगाते हुए डंस्टन ने वेस्‍ट अगस्‍ता की ओर से 86 फीसदी रन बनाए। डंस्‍टन की वेस्‍ट अगस्‍ता टीम ने सेंट्रल स्‍टर्लिंग के खिलाफ 9 विकेट खोकर 354 रन बनाए। ऐसी बेहतरीन पारी के खेलने के बाद डंस्टन ने कहा, 'मैं खुद हैरान हूं, ईमानदारी से मैंने तिहरा शतक ठोक डाला।'
विज्ञापन

रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद डंस्टन खुश हैं

Australia batsman Josh Dunstan breaks the 33 years old records of Viv Richards
cricket
मैच के बाद adelaidenow.com.au से  बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं अभी तक अपनी इस पारी को लेकर हैरान हूं। इससे पहले रात को मैंने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ थोड़ी बीयर पी थी, इसलिए मैं ज्यादा नहीं सोच रहा था। मैं जब वहां गया तो गेंद को हिट करने और जल्दी नहीं आउट होने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि 'मैंने जब शतक लगाया तो साथी खिलाड़ियों ने मुझे बधाई दी। इसके कुछ ही ओवर बाद मैंने 200 रन भी पूरा कर लिया और उसके बाद तिहरा शतक भी मैंने लगाया। इसको लेकर मैं बहुत खुश हूं'।

Australia batsman Josh Dunstan breaks the 33 years old records of Viv Richards
रिचर्ड्स
बता दें कि डंस्टन ने वेस्‍टइंडीज के महान बल्‍लेबाज विव रिचर्ड्स के द्वारा बनाए गए वन-डे के 33 साल पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। साल 1984 में रिचर्ड्स ने ओल्‍डट्रेफर्ड में इंग्‍लैंड के खिलाफ 189 रन की पारी खेली थी। इस पारी में वेस्‍टइंडीज की टीम ने 55 ओवर में 9 विकेट पर 272 रन बनाए थे जो कि टीम के कुल स्‍कोर का 69.48 फीसदी था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed