फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia are hosting yet another open training session ahead of the 3rd Test match against India in Brisbane

IND vs AUS: जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला, ब्रिसबेन में अभ्यास सत्र के लिए दर्शकों को मंजूरी दी

Mon, 09 Dec 2024 05:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Dec 2024 05:18 PM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर अभ्यास सत्र में दर्शकों को मंजूरी देने के निर्णय की घोषणा की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच के बाद अभ्यास सत्र में प्रशंसकों के नहीं आने के फैसले का समर्थन किया था।

विज्ञापन
Australia are hosting yet another open training session ahead of the 3rd Test match against India in Brisbane
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने प्रशंसकों को खुश होने का एक और मौका दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में तीसरे टेस्ट से पहले दर्शकों के लिए अभ्यास सत्र में दर्शकों के शामिल होने को मंजूरी दे दी है। दूसरी ओर, भारत ट्रेनिंग सत्र में दर्शकों को मंजूरी नहीं देगा। एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट से पहले भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में दर्शकों को आने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन कुछ दर्शकों ने गलत व्यवहार किया जिस कारण भारत ने अभ्यास के दौरान दर्शकों के आने पर प्रतिबंध लगवा दिया था। 
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर अभ्यास सत्र में दर्शकों को मंजूरी देने के निर्णय की घोषणा की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच के बाद अभ्यास सत्र में प्रशंसकों के नहीं आने के फैसले का समर्थन किया था। रोहित का कहना था कि नेट सत्र के दौरान जो भी होता है वो निजी रहना चाहिए, इसलिए दर्शकों को अभ्यास सत्र में नहीं आने देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, नेट सत्र का निजी होता है और मैंने पहली बार देखा कि नेट्स सत्र के दौरान इतने ज्यादा दर्शक मौजूद हैं। जब आप ट्रेनिंग या अभ्यास करते हो तो बहुत सारी चीजों पर चर्चा होती है और ये सभी चर्चा प्राइवेट होती है। हम नहीं चाहते कि कोई भी इन बातों को सुने। काफी रणनीति बनानी होती है, इसलिए हम नहीं चाहते कि अभ्यास सत्र के दौरान दर्शक आएं और यह सामान्य सी बात है। 
विज्ञापन

भारत ने क्यों लगाया था दर्शकों के आने पर प्रतिबंध?
कुछ फैंस अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने देने की बजाय उनसे चौके और छक्कों की मांग करने लगे। इस पर कुछ खिलाड़ी नाराज हो गए। फिर टीम इंडिया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपने फैसले के बारे में बताया और आगे किसी भी मैच के लिए अभ्यास सत्र में फैंस की एंट्री पर बैन लग गया। ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र को देखने के लिए जहां सीमित संख्या में दर्शक पहुंचे थे, वहीं हजारों लोग भारतीय टीम को देखने के लिए एकत्र हुए थे। एडिलेड में अभ्यास सुविधा दर्शक दीर्धा के बहुत करीब है। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने भी एडिलेड में पत्रकारों से कहा था कि दर्शकों के बीच अभ्यास करना अलग तरह का अनुभव था। राहुल ने कहा था कि उन्हें अभ्यास के दौरान दर्शकों के मौजूद रहने की आदत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed