फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia announcement Test squad for South Africa Tour

द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, सालों बाद इस खिलाड़ी को मिला मौका

Mon, 22 Jan 2018 03:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Australia announcement Test squad for South Africa Tour
ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज जाई रिचर्डसन और बाएं हाथ के स्पिनर जॉन हॉलैंड को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि रिचर्डसन ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से अपना वन-डे डेब्यू किया है, उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर मैनेजमेंट ने उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी है। वहीं, दो साल बाद जॉन हॉलैंड क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिचर्डसन के टेस्ट टीम में चयन को लेकर ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता ट्रेवन हॉन्स ने कहा, 'उसने सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की। उसके पास गति है, अच्छा नियंत्रण है। वो निश्चित तौर पर भविष्य के खिलाड़ी हैं। उसके साथ हमे एक पूरा पैकेज मिलता है, वो एक बढ़िया फील्डर है और बल्लेबाजी भी कर लेता है।'
विज्ञापन


हालांकि, जब चयनकर्ताओं से पूछा गया की हॉलैंड को प्राथमिकता क्यों दी गई तो हॉन्स ने कहा, 'सीधी सी बात है, वो एक विकेटकीपर है। आप उसके पिछले शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट का रिकॉर्ड देखें, तो आपको जवाब मिल जाएगा। वो एक स्पेशलिस्ट खिलाड़ी की भूमिका में फिट होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कैमरन बैन्क्रॉफ्ट के चयन को लेकर भी हॉन्स पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उनका मानना है कि बैंन्क्रॉफ्ट टेस्ट फॉर्मेट के लिए सही बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, 'वो जिस तरह का खिलाड़ी है, उसे हम इस समय काफी पसंद कर रहे हैं। वो ऐसा खिलाड़ी है जो टेस्ट क्रिकेट में कमाल कर सकता है। अगर कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है तो हमारे पास सलामी बल्लेबाजी के और विकल्प हैं।'

बता दें कि 21 साल के युवा गेंदबाज रिचर्डसन के साथ-साथ जॉन हॉलैंड के लिए भी ये टेस्ट सीरीज काफी अहम होगी, क्योंकि उनकी 2 साल बाद हो रही है। आखिरी बार हॉलैंड 2016 में ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे पर नजर आए थे। 


टेस्ट टीमः स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर (उप-कप्तान), कैमरून बैन्क्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंन्डकॉम्ब, शॉन मार्श, मिशेल मार्श, टिम पेन, मिशेल स्टार्क, जॉश हैज़लवुड, पैट कमिंस, नाथन लॉयन, जैक्सन बर्ड, जॉन हॉलैंडस, जाई रिचर्डसन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed