फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia announced team for first two test of ashes series against england

एशेज सीरीज: ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, 7 साल बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

Fri, 17 Nov 2017 10:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 17 Nov 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
australia announced team for first two test of ashes series against england
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि पेन की 7 साल के बाद टीम में वापसी हुई है। पेन की वापसी से मैथ्यू वेड को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। वहीं युवा पीटर नेविल और एलेक्स कैरी की उम्मीदों पर भी पानी फिरा।

विज्ञापन


पेन ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश का नेतृत्व करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में औसत सिर्फ 29 का है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से 4 टेस्ट खेल चुके पेन का बल्लेबाजी औसत 35 का है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट अक्टूबर 2010 में भारत के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन


पेन के अलावा ओपनर कैमरून बेनक्रॉफ्ट को भी टीम में शामिल किया गया है। 24 वर्षीय बेनक्रॉफ्ट इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं उन्होंने शैफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार दोहरा शतक लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनक्रॉफ्ट अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। मैथ्यू रेनशॉ को टीम में शामिल नहीं किया गया है।  अनुभवी शॉन मार्श को भी शामिल किया गया है और वो छठे क्रम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं गेंदबाजी आक्रमण को धारदार बनाने के लिए साउथ ऑस्ट्रेलिया के चैड सैयेर्स को भी मौका दिया गया है।


पहले दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है:

स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, कैमरन बेनक्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकोंब, शॉन मार्श, टीम पेन, मिचेल स्टार्क, पेट कमिंस, नाथन लायन, जोश हेजलवुड, जैक्सन बर्ड, चैड सैयर्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed