{"_id":"8d3b2dfe-8a42-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"aussies-on-the-way-to-west-indies-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडीज की राह पर ऑस्ट्रेलियाई टीम: बेनौद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज की राह पर ऑस्ट्रेलियाई टीम: बेनौद
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चयनकर्ता जॉन बेनौद ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का वेस्ट इंडीज की तरह पतन हो रहा है। बेनौद ने कहा कि भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट दिख रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम जब क्रिकेट के चरम पर थी तो वह आत्ममुग्धता का शिकार हो गई। इसी वजह से इस टीम की हालत वेस्ट इंडीज जैसी हो गई है।
बेनौद ने कहा, 'हमें दूसरों की धुनाई में तो बहुत मजा आता है लेकिन इस दौरान बेसिक चीजों को हम भुला देते हैं। हम भूल जाते है कि टीम में नई पीढी को भी तैयार करना है।'
विज्ञापन
पूर्व चयनकर्ता ने कहा कि कभी अजेय मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की आज भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई है। टीम के खेल में ऐसी गिरावट से निश्चित रूप से चयनकर्ताओं को चिंतित होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन पटरी से उतर गया है। देश में क्रिकेट खतरे में है। टीम के खराब प्रदर्शन पर जांच बिठाने की जरूरत है।
बेनौद के इन विचारों से पूर्व बल्लेबाज डेरेन लेहमन ने भी सहमति जताई और कहा, 'हमारे लिए यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलने से पहले युवा खिलाड़ी न केवल रन बनाएं बल्कि विकेट भी चटकाए।