फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   aus women vs india women, first odi

कंगारू टीम के खिलाफ भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार

Tue, 02 Feb 2016 04:37 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
aus women vs india women, first odi

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में संघर्ष और हाथ आई निराशा के बाद पहले वनडे मैच में भी भारतीय टीम की स्थिति ठीक नजर नहीं आई। इसके पीछे ऑस्ट्रेलिया टीम की मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी और भारतीय टीम की खराब गेंदबाजी रही। सीरीज के पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट पर 276 रनों के जवाब में भारतीय टीम 175 पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 101 रन से पहला वनडे मैच जीता।

विज्ञापन


टी-20 सीरीज भले ही भारतीय टीम ने अपने कब्जे में ली हो लेकिन क्लीन स्वीप करने से टीम चूक गई। आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिस पेरी ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम की जीत की नींव रखी थी।
विज्ञापन


पेरी ने इस मैच में भी 1 छक्का और 7 चौके लगाते हुए 90 रन बनाए। हालांकि टीम की सर्वाधिक स्कोरर एलक्स ब्लैकवेल रही, उन्होंने 12 चौके लगाकर 114 रनों की शतकीय पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजों के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

aus women vs india women, first odi

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने बल्लेबाजी शुरू की। भारतीय गेंदबाजों में शिखा पांडे ही कंगारू बल्लेबाजों को छकाने में सफल रही। उन्होंने 10 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके।

शिखा ने कंगारू टीम के तीन अहम विकेट लिए। शुरुआती झटका देने के अलावा ‌शिखा ने इलिस पेरा (90) को भी आउट किया। शिखा के अलावा झूलन गोस्वामी और राजेश्वरी गायकवाड़ के खाते में 1-1 विकेट आया।

खराब गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी भारतीय टीम बैकफुट में नजर आई। ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप होने के बाद कप्तान मिताली राज सिर्फ 23 रन ही बना सकी। सिर्फ हरमनप्रीत कौर (42) ही थोड़ा संघर्ष करते हुए नजर आई। वह टीम की सर्वोच्च स्कोरर रही। पूरी टीम 46.5 ओवर में 175 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed