फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   aus w vs sa w live cricket score australia w vs south africa w odi icc women world cup 2025 match updates

Womens World Cup: ऑस्ट्रेलिया की द. अफ्रीका पर सात विकेट से जीत, अब कंगारुओं की सेमीफाइनल में भारत से टक्कर तय

Sat, 25 Oct 2025 06:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 25 Oct 2025 06:30 PM IST
सार

महिला विश्व कप के 26वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर खुद को बरकरार रखा है। अब भारतीय टीम का सेमीफाइनल में कंगारुओं से सामना होगा। यह मैच 30 अक्तूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जाएगा।

विज्ञापन
aus w vs sa w live cricket score australia w vs south africa w odi icc women world cup 2025 match updates
एलाना किंग - फोटो : ICC

विस्तार

महिला विश्व कप के 26वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर खुद को बरकरार रखा है। अब भारतीय टीम का सेमीफाइनल में कंगारुओं से सामना होगा। यह मैच 30 अक्तूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जाएगा। शनिवार को इंदौर में खेले गए लीग स्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 24 ओवरों में 97 रन पर सिमट गई थी। एलान किंग ने सात विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों की जमकर क्लास ली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.5 ओवर में तीन विकेट पर 98 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान बेथ मूनी ने उनके लिए सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली जबकि जॉर्जिया वॉल 38 रन बनाकर नाबाद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed