{"_id":"68f10b7d64144d912a037705","slug":"aus-w-vs-ban-w-world-cup-match-analysis-innings-key-highlights-and-turning-points-news-in-hindi-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BAN W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया; हीली का शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया; हीली का शतक
Thu, 16 Oct 2025 08:43 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:43 PM IST
सार
मौजूदा टूर्नामेंट के 17वें मैच में बांग्लादेश ने 199 रनों का लक्ष्य तैयार किया था। 50 ओवर में टीम ने सोभना मोस्ट्री की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से नौ विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड की नाबाद साझेदारी के दम पर महज 24.5 ओवर में 202 रन बनाए और मुकाबला बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को विशाखापत्तनम में खेले गए मौजूदा टूर्नामेंट के 17वें मैच में बांग्लादेश ने 199 रनों का लक्ष्य तैयार किया था। 50 ओवर में टीम ने सोभना मोस्ट्री की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से नौ विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड की नाबाद साझेदारी के दम पर महज 24.5 ओवर में 202 रन बनाए और मुकाबला बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की पारी
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से ही बांग्लादेश पर दबाव बना दिया। कप्तान एलिसा हीली और युवा बल्लेबाज़ फीबी लिचफील्ड ने पहले विकेट के लिए 202 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को मात्र 24.5 ओवर में 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई। हीली ने 77 गेंदों में नाबाद 113 रन बनाए, जिसमें 20 चौके शामिल थे, जबकि लिचफील्ड ने 72 गेंदों में नाबाद 84 रन की पारी खेली जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था। दोनों बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। फरीहा तृष्णा, निशिता अख्तर और रितु मोनी जैसी गेंदबाजों पर चौकों की बरसात करते हुए किसी भी मौके पर बांग्लादेश को वापसी का अवसर नहीं दिया। हीली ने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 73 गेंदों में विश्व कप का चौथा शतक ठोका। लिचफील्ड ने भी 46 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस शानदार जीत के साथ सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

बांग्लादेश की पारी
इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की अनुशासित गेंदबाजी के सामने उनकी पारी कभी गति नहीं पकड़ सकी। टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 198 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज रूबया हैदर (44) और शोभना मोस्तरी (नाबाद 66) ही टिककर खेल सकीं। रूबया ने अपनी 59 गेंद की पारी में आठ चौके लगाए और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन मिड ऑन पर कैच देकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना (12), शरमीन अख्तर (19) और निचले क्रम की बल्लेबाज रन जुटाने में नाकाम रहीं। मोस्तरी ने एक छोर संभाले रखा और 80 गेंदों में नौ चौकों की मदद से नाबाद 66 रन की जुझारू पारी खेली। उनकी यह पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलेना किंग, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड और ऐश्ले गार्डनर ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि मेगन शट को एक सफलता मिली।