{"_id":"684690fb5247cc81810c45ec","slug":"aus-vs-sa-final-world-test-championship-2025-final-winner-will-get-huge-money-will-get-more-than-ipl-winner-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC 2025 Prize Money: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता पर हुई पैसों की बारिश, IPL विजेता से भी अधिक मिले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC 2025 Prize Money: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता पर हुई पैसों की बारिश, IPL विजेता से भी अधिक मिले
Sat, 14 Jun 2025 06:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:39 PM IST
सार
ICC WTC 2025 Prize Money List : फाइनल में हारने वाली टीम यानी रनर अप को 2.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (17.96 करोड़ रुपये) मिले, जो कि पिछले दो बार की विजेता राशि से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में उसने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया। इस संस्करण के लिए आईसीसी ने विजेता टीम के लिए जो राशि तय की, वह पिछले संस्कण से दोगुनी है। इस बार विजेता टीम को बंपर पैसे मिले और आईपीएल विजेता से भी ज्यादा मिले। इस साल विजेता टीम को 3.6 मिलियन यूएस डॉलर यानी 30.79 करोड़ रुपये मिले। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने जब 2023 में फाइनल जीता था तो उन्हें 1.6 मिलियन डॉलर यानी 13.69 करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन
फाइनल में हारने वाली टीम को इतने रुपये मिलेंगे
फाइनल में हारने वाली टीम यानी रनर अप को 2.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (17.96 करोड़ रुपये) मिले, जो कि पिछले दो बार की विजेता राशि से भी ज्यादा है। वहीं, पिछले दो संस्करणों के उपविजेता को 800,000 अमेरिकी डॉलर यानी 6.84 करोड़ रुपये मिले थे। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, 'पुरस्कार राशि में वृद्धि टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने के आईसीसी के प्रयासों को दर्शाती है, क्योंकि यह नौ टीमों की प्रतियोगिता के पहले तीन चक्रों की गति को बनाए रखेगा।'

मैच में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 का खिताब अपने नाम कर लिया। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने ब्यू वेबस्टर और स्टीव स्मिथ की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 212 रन बनाए थे। इस दौरान कगिसो रबाडा ने कुल पांच विकेट हासिल किए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर समाप्त हो गई थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त मिल गई।
इस दौरान कप्तान पैट कमिंस ने कुल छह विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 207 रन बनाए और 281 रनों की कुल बढ़त हासिल की। 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन एडेन मार्करम की शतकीय और कप्तान तेम्बा बावुमा की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 282 रन बनाए और खिताब अपने नाम कर लिया।