फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK Test Series: Marnus Labuschagne ready to deal with Pakistan spin bowlers, Shares Preparation Video; David Warner Reaction

AUS vs PAK Test: पाकिस्तानी फिरकी गेंदबाजों से निपटने के लिए तैयार हैं मार्नस लाबुशेन, इस तरह कर रहे तैयारी

Mon, 21 Feb 2022 07:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Feb 2022 07:54 PM IST
सार

Australia Tour of Pakistan: लाबुशेन अपने घर में ही स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ मजेदार अंदाज में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। लोगों ने तैयारी करने के उनके इस नए तरीके की सराहना की है।

विज्ञापन
AUS vs PAK Test Series: Marnus Labuschagne ready to deal with Pakistan spin bowlers, Shares Preparation Video; David Warner Reaction
मार्नस लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन पाकिस्तानी फिरकी गेंदबाजों की चुनौती से निपटने के लिए अनोखा तरीका अपना रहे हैं। उन्होंने इसको लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है। लाबुशेन ने अपने घर के पीछे अभ्यास के लिए स्पिन जैसी परिस्थितियां तैयार करने के लिए मैट पर एल्युमीनियम और धातु के टुकड़ों से ट्रैक तैयार किया। इससे उन्हें अतिरिक्त उछाल के साथ-साथ टप्पा खाने के बाद गेंद टर्न भी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अनोखी तरकीब पर डेविड वार्नर ने भी किया रिएक्ट
इसी का एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला है। लाबुशेन अपने घर में ही स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ मजेदार अंदाज में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। लोगों ने तैयारी करने के उनके इस नए तरीके की सराहना की है। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखकर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर डेविड वार्नर ने भी रिएक्ट किया है। वार्नर ने कमेंट में लिखा- ग्रीन विकेट जरूर होगी। इसके साथ वार्नर ने हंसी की इमोजी भी शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाबुशेन ने वीडियो में क्या कहा?
लाबुशेन का कहना है कि पाकिस्तान के आगामी दौरे पर टीम को स्पिन गेंदबाजी को लेकर समस्या हो सकती है। आस्ट्रेलिया की टीम 24 साल के लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान का दौरा कर रही है। लाबुशेन को नहीं पता कि उन्हें स्पिन को लेकर किस तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। पिछले महीने एशेज में इंग्लैंड को 4-0 से रौंदने के बाद आस्ट्रेलिया अब दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम है। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे लाबुशेन टेस्ट क्रिकेट में अपने मार्गदर्शक स्टीव स्मिथ के साथ शीर्ष के बल्लेबाजों में शामिल हैं। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद करेगी पाकिस्तान का दौरा
लाबुशेन टेस्ट क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने अब तक 23 टेस्ट में 2220 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 13 वनडे मैचों में 473 रन बनाए हैं। पाकिस्तान दौरे पर आस्ट्रेलियाई टीम तीन टेस्ट मैच, तीन वनडे और एक टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा तीन मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक चलेगा। 


ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लॉयन, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान) , मिचेल स्टार्क, मार्क स्टिकेटी, मिचेल स्वेपसन, डेविड वार्नर। 

स्टैंडबाय: शॉन एबॉट, ब्रेंडन डोगेट, निक मैडिन्सन, मैथ्यू रेनशॉ।

पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्ला शफीक, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, नौमान अली, साजिद खान, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, जाहिद महमूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed