फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs OMA t20 world cup 2024: Marcus Stoinis become 4th player to score 50+ and 3 wickets in World Cup match

AUS vs OMA: ओमान के खिलाफ चमके स्टोइनिस, विश्व कप में 50+ स्कोर और तीन विकेट चटकाने वाले चौथे खिलाड़ी बने

Thu, 06 Jun 2024 10:22 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Jun 2024 10:22 AM IST
सार

ओमान के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस ने जलवा बिखेरा। उन्होंने पहले बल्ले से धमाल बचाया, बाद में गेंद से विरोधी टीम के बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ी। इस मैच में स्टार खिलाड़ी ने 67 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से दो चौके और छह छक्के निकले। वहीं, स्टोइनिस ने तीन विकेट भी हासिल किए। इसी के साथ वह विश्व कप मैच में 50+ स्कोर और  तीन विकेट चटकाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन
AUS vs OMA t20 world cup 2024: Marcus Stoinis become 4th player to score 50+ and 3 wickets in World Cup match
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : ICC/T20 World cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 के तहत गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मिचेल मार्श की टीम ने ओमान को 39 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में ओमान 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। इस मैच में डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन


ओमान के खिलाफ स्टोइनिस का ऑलराउंड प्रदर्शन
ओमान के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस ने जलवा बिखेरा। उन्होंने पहले बल्ले से धमाल बचाया, बाद में गेंद से विरोधी टीम के बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ी। इस मैच में स्टार खिलाड़ी ने 67 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से दो चौके और छह छक्के निकले। वहीं, स्टोइनिस ने तीन विकेट भी हासिल किए। इसी के साथ वह विश्व कप मैच में 50+ स्कोर और  तीन विकेट चटकाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह कारनामा ड्वेन ब्रावो ने 2009 में भारत के खिलाफ किया था। उन्होंने 66 रनों की नाबाद पारी खेली थी और चार विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन


50+ स्कोर और तीन विकेट चटकाने वाले चौथे खिलाड़ी बने स्टोइनिस
रन और विकेट खिलाड़ी का नाम टीम विरोधी टीम स्थान वर्ष
66* और 4/38 ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज भारत लॉर्ड्स 2009
51 और 3/26 शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलिया आयरलैंड कोलंबो  2012
72 और 3/34 शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलिया भारत कोलंबो  2012
67* और 3/19 मार्कस स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया ओमान बारबाडोस 2024

फ्लॉप रहा ओमान का बल्लेबाजी क्रम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम नौ विकेट पर 125 रन बना सकी। इस मैच में उनकी शुरुआत झटके के साथ हुई थी। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने प्रतीक अठावले को एलबीडब्ल्यू आउट किया। पांचवें ओवर में नाथन एलिस ने कश्यप एलिस को आउट किया जो सिर्फ सात रन बना सके। इस मैच में ओमान का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। अयान खान के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने 36 रन बनाए। हालांकि, 16वें ओवर में जम्पा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस मैच में आकिब इलियास 18, जीशान मकसूद एक, खालिद काइल आठ, शोएब खान शून्य, मेहरान खान 27, शकील अहमद 11 रन बना सके। वहीं, कलीमुल्लाह और बिलाल खान क्रमश: छह और एक रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टोनिस ने तीन विकेट चटकाए जबकि स्टार्क, एलिस और जम्पा ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्सवेल की खराब फॉर्म बरकरार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर लगा। ट्रेविस हेड को बिलाल खान ने आउट किया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद मेहरान खान ने कहर बरपाया। उन्होंने नौवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो बड़े विकेट चटकाए। पहले मेहरान ने कप्तान मार्श को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ 14 रन बना सके इसके बाद गेंदबाज ने ग्लेन मैक्सवेल को आकिब के हाथों कैच कराया। वह बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद मोर्चा स्टोइनिस और वॉर्नर ने संभाला। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई जिसे कलीमुल्ला ने तोड़ा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज वॉर्नर को आउट किया। वह 56 छह चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने में कामयाब हुए जबकि मार्कस स्टोइनिस 35 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, टिम डेविड 10 रन बनाकर आउट हो गए। ओमान के लिए मेहरान ने दो विकेट लिए जबकि बिलाल और कलीमुल्लाह को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed