फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs NZ Video Steve Smith scored century Shows Great Game Awareness tells umpire it was a no ball watch

AUS vs NZ Video: स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक, छक्का लगाने के बाद करने लगे फ्री-हिट का इशारा, अंपायर भी हो गए हैरान

Sun, 11 Sep 2022 04:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केर्न्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केर्न्स Published by: रोहित राज Updated Sun, 11 Sep 2022 04:30 PM IST
सार

स्मिथ ने करीब दो साल बाद वनडे में शतक लगाया है। स्मिथ ने पिछला शतक भारत के खिलाफ नवंबर 2020 में लगाया था। स्मिथ की पारी के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिससे सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन
AUS vs NZ Video Steve Smith scored century Shows Great Game Awareness tells umpire it was a no ball watch
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने रविवार (11 सितंबर) को अपने वनडे करियर का 12वां शतक लगाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ केर्न्स में 105 रन की पारी खेली। उन्होंने करीब दो साल बाद वनडे में शतक लगाया है। स्मिथ ने पिछला शतक भारत के खिलाफ नवंबर 2020 में लगाया था। स्मिथ की पारी के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिससे सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन


स्मिथ बल्लेबाजी दौरान लगाकर इधर-उधर देखते रहते हैं। वह मैदान के चारों तरफ नजर रखते हैं। विपक्षी टीम की रणनीति पर पूरी नजर रखते हैं। इसका फायदा उन्हें इस मैच में मिला। 37वें ओवर में स्मिथ ने ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंद पर लेग साइड में छक्का लगाया। छक्का लगाते ही स्मिथ फ्री-हिट का इशारा करने लगे। यह देखकर सभी हैरान रह गए। गेंदबाज का पैर क्रीज से बाहर नहीं था और ना ही गेंद कमर से ऊपर आई थी।
विज्ञापन

स्मिथ ने न्यूजीलैंड की गलती का उठाया फायदा
दरअसल, स्मिथ ने यह देख लिया था कि न्यूजीलैंड के पांच खिलाड़ी 30 गज से बाहर हैं। नियम के मुताबिक, वनडे में 11 से 40 ओवर के बीच सिर्फ चार खिलाड़ी ही 30 गज से बाहर रह सकते थे। स्मिथ ने गेंद डाले जाने से पहले गिनती कर ली थी। उन्होंने फ्री-हिट का इशारा कर अंपायर को गिनती करके फील्डर की संख्या भी बताई। अंपायर ने नो-बॉल का इशारा किया और ऑस्ट्रेलिया को फ्री-हिट मिल गया। हालांकि, स्मिथ उसका फायदा नहीं उठा सके। जेम्स नीशम की धीमी बाउंसर गेंद पर वह रन नहीं बना सके।

राहुल द्रविड़ के बराबर पहुंचे स्मिथ
स्मिथ ने वनडे में 12वां शतक लगाने के बाद भारत के राहुल द्रविड़, इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस की बराबरी कर ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए उनसे ज्यादा शतक एडम गिलक्रिस्ट (16), एरॉन फिंच (17), मार्क वॉ (18), डेविड वॉर्नर (18) और रिकी पोंटिंग (30) हैं।
विज्ञापन

स्मिथ-लाबुशेन ने की शतकीय साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर इस मैच में भी नहीं चले। आखिरी वनडे खेलने वाले कप्तान एरॉन फिंच पांच रन बनाकर टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं, जोश इंगलिस ने 10 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट की गेंदल पर टॉम लाथम उनका कैच लिया। दो विकेट गिरने के बाद स्मिथ और मार्नश लाबुशेन ने तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की। लाबुशेन 78 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद एलेक्स कैरी ने स्टीव स्मिथ का साथ दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। कैरी ने नाबाद 42 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 14 रन बनाकर आउट हुए। कैमरून ग्रीन ने नाबाद 25 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 267 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed