फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गावस्कर की टिप्पणी पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने साधी चुप्पी, कहा- वह अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र

Thu, 14 Jan 2021 04:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Jan 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Tim paine opt to maintain silence on Sunil Gavaskars remarks, saying he is free to express his opinion
सुनील गावस्कर - फोटो : social media

सिडनी टेस्ट में खराब विकेटकीपिंग और अश्विन के साथ स्लेजिंग की वजह से अपनी फजीहत करवाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन अब किसी भी विवाद से दूर रहना चाहते हैं। यही कारण है कि सुनील गावस्कर द्वारा की गई टिप्पणी पर उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से मना कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि उनकी कप्तानी को लेकर भारत के इस महान बल्लेबाज के आकलन से वह रत्ती भर भी चिंतित नहीं हैं।

AUS vs IND Tim paine opt to maintain silence on Sunil Gavaskars remarks, saying he is free to express his opinion
टिम पेन - फोटो : social media

गौरतलब है कि सिडनी टेस्ट के दौरान पेन ने रविचंद्रन अश्विन पर छींटाकशी की थी जिसके बाद गावस्कर ने कहा था कि राष्ट्रीय टीम के कप्तान को यह शोभा नहीं देता और बतौर कप्तान पेन के दिन गिनती के बचे हैं।

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने गावस्कर की टिप्पणी सुनी है, पेन ने कहा, ‘मैने सुना लेकिन मैं इसमें पड़ना नहीं चाहता। मेरा सुनील गावस्कर के साथ वाकयुद्ध का कोई इरादा नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘वह अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन मुझे रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता। सनी को जो कहना है, वह कहते रहें लेकिन आखिर में मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है।’

AUS vs IND Tim paine opt to maintain silence on Sunil Gavaskars remarks, saying he is free to express his opinion
टिम पेन - फोटो : social media

पेन ने अपने आचरण के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा कि अब आगे से वह चेहरे पर मुस्कुराहट लिए खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘अपने पूरे कैरियर में 99 प्रतिशत मैं इत्मीनान से रहा हूं। उससे ही मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाता हूं। उस दिन मैं आवेग में आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND Tim paine opt to maintain silence on Sunil Gavaskars remarks, saying he is free to express his opinion
टिम पेन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'मैंने दर्शकों की तरफ देखा और मुझे महसूस हुआ कि मैं टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी कर रहा हूं। मैंने हमेशा इसका सपना देखा था। मैं काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलूंगा और जीतने के इरादे से ही खेलूंगा।’

विज्ञापन
AUS vs IND Tim paine opt to maintain silence on Sunil Gavaskars remarks, saying he is free to express his opinion
टिम पेन और आर अश्विन - फोटो : social media

यह पूछने पर कि क्या वह छींटाकशी जारी रखेंगे, पेन ने कहा, ‘मैं स्वाभाविक खेल दिखाऊंगा। मैं हमेशा शांतचित्त होकर खेलता आया हूं। उस दिन थोड़ा भटक गया था। थोड़ा बहुत हंसी मजाक चलता है लेकिन स्टंप माइक से सजग रहना होगा। अंपायरों, अधिकारियों और खिलाड़ियों के प्रति थोड़ा और सम्मान दिखाना होगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed