AUSvIND: फिंच की वापसी, आखिरी टी-20 में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी दोनों टीमें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में शुरू हो चुका है। सीरीज जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। भारतीय गेंदबाज कंगारुओं का सूपड़ा साफ करने मैदान पर उतर चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ दोनों टीम उतरी है।
टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं
भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेन्द्र चहल, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन, दीपक चाहर।
कप्तान फिंच की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
पिछले मैच से बाहर रहने वाले कप्तान आरोन फिंच फिट होकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं, उनकी जगह ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने बनाई, वह आज का मैच नहीं खेल रहे।
ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, मोजेस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जंपा, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, माइकल स्वैपसन, एंड्रयू टाई।