फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद सिराज: पिता को खोया, नस्लीय गालियां सही और अब ऑस्ट्रेलिया को मारा 'पंजा'

Mon, 18 Jan 2021 12:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 18 Jan 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Mohammed Siraj faces lots of ups and down in australia tour now takes his 1st five wicket haul against australia in brisbane test
ब्रिस्बेन टेस्ट में पांच विकेट लेने के बाद सिराज को बुमराह ने गले से लगा लिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

ब्रिस्बेन में भारतीय टीम अपने नियमित गेंदबाजों के बगैर उतरी, लेकिन बावजूद इसके मोहम्मद सिराज एंड कंपनी ने इसकी कमी महसूस नहीं होने दी। गाबा में दूसरी पारी में पांच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का शिकार कर सिराज ने अपना नाम खास क्लब में शामिल किया। ऑस्ट्रेलिया को 294 रन पर समेटने वाले सिराज के लिए यह सफर इतना आसान नहीं था। बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज को उनके तीसरे ही टेस्ट में टीम इंडिया का प्रमुख गेंदबाज बनाया गया। उन्होंने भी इसे स्वीकारा और शानदार प्रदर्शन कर टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे।

AUS vs IND Mohammed Siraj faces lots of ups and down in australia tour now takes his 1st five wicket haul against australia in brisbane test
मोहम्मद सिराज - फोटो : Social media

टेस्ट करियर में पहली बार लिया पांच विकेट
उन्होंने पहली पारी में जहां डेविड वार्नर को एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा तो वहीं दूसरी पारी में और घातक हो गए और स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन समेत कुल पांच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का शिकार किया, इसके साथ ही खास उपलब्धि भी हासिल कर ली। सिराज अब ब्रिस्बेन में एक पारी में सबसे बढ़िया गेंदबाजी करने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह यहां जहीर खान से बेहतर निकले क्योंकि सिराज ने 73 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि जहीर ने 2003 में 95 रन देकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के बीच सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज
 

AUS vs IND Mohammed Siraj faces lots of ups and down in australia tour now takes his 1st five wicket haul against australia in brisbane test
मैच से पहले भावुक सिराज - फोटो : ट्विटर

दौेरे के दौरान पिता को खोया
वैसे टीम इंडिया के इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पिछले कुछ महीनों में हर तरह के उतार-चढ़ाव देख लिए। इस दौरान उनपर दुःखों का पहाड़ भी टूटा और उनके सपने भी पूरे हुए। पिता को खोने, ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेदी टिप्पणियां का सामना करने से लेकर टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज बनकर पांच विकेट चटकाने वाले सिराज के लिए सब कुछ इतना फटाफट हुआ कि वह इस बारे में शायद अच्छे से बैठकर सोच भी नहीं पा रहे हों। 

सिराज को आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन के इनाम के तौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शामिल किया गया। यहां क्वारंटीन रहने के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया। यही नहीं वह अपने पिता के अंतिम यात्रा में भी शामिल नहीं हो पाए। हालांकि उन्हें बीसीसीआई ने घर लौटने की छूट दी लेकिन उन्होंने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए वापस लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद यहां से उनकी जिंदगी की रोलर कोस्टर राइड भी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND Mohammed Siraj faces lots of ups and down in australia tour now takes his 1st five wicket haul against australia in brisbane test
डेब्यू मैच में सिराज ने पांच विकेट लिए - फोटो : ट्विटर @imraina

डेब्यू मैच में ही पांच विकेट चटकाए
मेलबर्न टेस्ट से पहले टीम के प्रमुख गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए, उनकी जगह पर सिराज को डेब्यू करने का मौका मिला। इसका उन्होंने फायदा भी उठाया और पहले ही मैच में कुल पांच विकेट लेने में सफल रहे। इसके बाद उमेश यादव के चोटिल होने के बाद सिराज टीम के दूसरे प्रमुख गेंदबाज बने और सिडनी में उन्होंने दो विकेट हासिल किए। 

विज्ञापन
AUS vs IND Mohammed Siraj faces lots of ups and down in australia tour now takes his 1st five wicket haul against australia in brisbane test
मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी - फोटो : Social Media

नस्लभेद का शिकार हुए
सिराज को अपने करियर के पहले और दूसरे यानी कि मेलबर्न और सिडनी में एक और चुनौती का सामना करना पड़ा। उन्हें दोनों टेस्ट मैचों में फील्डिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के अपशब्द सहने पड़े। मैदान में मौजूद दर्शकों के एक समूह ने उन्हें ब्राउन डॉग और मंकी तक कहा और उनपर नस्लीय टिप्पणियां की। दो टेस्ट मैचों में सात विकेट ले चुके सिराज को ब्रिस्बेन टेस्ट में बड़ी जिम्मेदारी मिली। टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की वजह से सिराज को चौथे और निर्णायक टेस्ट में टीम का प्रमुख गेंदबाज बनाया गया और अब सिराज तीसरे ही टेस्ट में पांच विकेट लेकर सातवें आसमान पर हैं। वे फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करते हुए सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। सिराज ने यहां तीन मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। जबकि इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के जो पार्ट्रीज पांच मैचों में 25 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed