फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aus VS Eng Video beg stokes remained not out after ball hitting stump Sachin and Kartik amazed

AUS vs ENG Video: क्लीन बोल्ड होने के बाद भी स्टोक्स ने लिया रिव्यू, अंपायर ने नॉट आउट दिया, सचिन और कार्तिक भी हैरान

Fri, 07 Jan 2022 12:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 12:58 PM IST
सार

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में कैमरून ग्रीन की गेंद स्टोक्स के ऑफ स्टंप पर लगी और अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरने की वजह से तीसरे अंपायर ने स्टोक्स को नॉट आउट दिया। 

विज्ञापन
Aus VS Eng Video beg stokes remained not out after ball hitting stump Sachin and Kartik amazed
गेंद स्टंप पर लगी, लेकिन गिल्लियां न गिरने की वजह से स्टोक नाबाद रहे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में एक अजीबो गरीब वाकया देखने को मिला। बेन स्टोक्स के क्लीन बोल्ड के बाद भी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया और वो क्रीज पर बने रहे। मजेदार बात तो यह है की स्टोक्स को भी यह पता था कि गेंद उनके ऑफ स्टंप पर लगी है। इसके बाद भी उन्होंने रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। इसके बाद वो 66 रन की अहम पारी खेलकर आउट हुए। गेंदबाज कैमरून ग्रीन भी यह सब देखकर हैरान थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


क्या थी घटना 
इंग्लैंड का पारी के 31वें ओवर में कैमरून ग्रीन की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी और बेन स्टोक्स ने इसे छोड़ने का फैसला किया। यह गेंद बाद में स्विंग होकर अंदर आई और स्टोक्स के ऑफ स्टंप पर लगी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपील की और अंपायर ने स्टोक्स को आउट दे दिया। हालांकि गेंद स्टंप पर लगने के बीद गिल्लियां नीचे नहीं गिरी थीं और स्टोक्स ने यह देखकर रिव्यू ले लिया। तीसरे अंपायर ने वीडियो देखा, जिसमें गेंद स्टंप पर लगी थी, लेकिन गिल्लीयां नहीं गिरी थीं। इसके बाद उन्होंने मैदानी अंपायर से अपना फैसला बदलने को कहा और स्टोक्स को नॉट आउट करार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रिकेट में आमतौर पर एलबीडब्ल्यू और कैच आउट के फैसले पर बल्लेबाज रिव्यू लेते हैं, लेकिन स्टोक्स ने क्लीन बोल्ड होने के बाद रिव्यू लिया और उनका रिव्यू सफल भी रहा। इस समय वो 16 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने 66 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को फॉलोऑन के खतरे से बचाया। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कई बार हो चुका है, जब गेंद स्टंप पर तो लगती है, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरने के कारण बल्लेबाज आउट नहीं होता, लेकिन मैदानी अंपायर उसे आउट दे और तीसरा अंपायर उस फैसले को बदले। ऐसा बहुत ही कम हुआ है। 


सचिन और कार्तिक भी हैरान
स्टोक्स के साथ हुई इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सभी इसे देखकर हैरान हैं। भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक ने भी इस बात पर हैरानी जताई है। सचिन ने नए नियम की मांग की जिसमें स्टंप पर गेंद लगने के बाद बल्लेबाज को आउट देने का प्रावधान होना चाहिए। वहीं कार्तिक ने कहा कि जब आप अपने ऑफ स्टंप को लेकर आश्वस्त हों और आपका ऑफ स्टंप आपको लेकर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed