फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG: twitter reactions after england Draw 4th Ashes Test in last few overs of last day

AUS vs ENG: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की मुट्ठी से छीनी जीत, चौथा टेस्ट हुआ ड्रॉ, सोशल मीडिया पर टेस्ट क्रिकेट के दीवाने हुए पूर्व क्रिकेटर्स

Sun, 09 Jan 2022 04:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 09 Jan 2022 04:31 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में खेला गया चौथा टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में ड्रॉ के साथ खत्म हुआ। पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 3-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत की दहलीज पर पहुंचकर भी मैच अपने नाम नहीं कर सकी।

विज्ञापन
AUS vs ENG: twitter reactions after england Draw 4th Ashes Test in last few overs of last day
एशेज सीरीज - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में खेला गया चौथा टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में ड्रॉ के साथ खत्म हुआ। पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 3-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत की दहलीज पर पहुंचकर भी मैच अपने नाम नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी दिन जीत के लिए 10 विकेट की दरकार थी और बाद में अंतिम सत्र में छह विकेट लेने थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। इंग्लैंड के नीचले क्रम के खिलाड़ियों ने मैच बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी और ऐसा करने में सफल रहे। स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने दिन के आखिरी दो ओवर को रक्षात्मक तरीके से खेला और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। 

विज्ञापन


शुरू के तीनों टेस्ट हारकर सीरीज गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम के लिए यह मैच सम्मान की लड़ाई थी जिसे उसने आखिरी तक लड़ा और मैच बचाने में कामयाबी हासिल की। पांच दिनों तक चले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरू से हावी रही और मैच में पकड़ बनाए रखा। लेकिन अंत में इंग्लैंड की टीम ने उसके सभी अरमानों पर पानी फेर दिया। 
विज्ञापन


सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले को देखकर को हर कोई उत्साहित नजर आया और टेस्ट क्रिकेट को बेस्ट बताते हुए इंग्लैंड की तारीफ़ की। 

मैच खत्म होने के बाद पूर्व क्रिकेटरों, कमेंटेटरों और विशेषज्ञों ने अपनी प्रतिक्रिया दी













विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed