{"_id":"6884b4d8c3ad7093dc077296","slug":"aus-vs-eng-the-ashes-you-won-t-get-flat-pitches-in-the-ashes-steve-smith-warned-england-know-what-said-2025-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG, The Ashes: 'एशेज में नहीं मिलेगी सपाट पिचें', स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड को आगाह किया, जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG, The Ashes: 'एशेज में नहीं मिलेगी सपाट पिचें', स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड को आगाह किया, जानें क्या कहा
Sat, 26 Jul 2025 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 26 Jul 2025 04:28 PM IST
सार
बीबीसी स्पोर्ट ने स्मिथ के हवाले से कहा, 'इंग्लैंड के बल्लेबाज पिछले कुछ समय से सपाट और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल विकेटों पर खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया में उन्हें अलग तरह की चुनौती का सामना करना होगा।'
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज भले ही घरेलू मैदान पर काफी सपाट पिचों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज में बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम को अलग तरह की चुनौती का सामना करना होगा। भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में विकेट बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहे हैं और स्मिथ का मानना है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इस तरह की पिचों पर खेलने का अधिक आदी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
मौजूद सीरीज में दोनों टीमें कम से कम एक बार एक पारी में 500 से अधिक रन बनाने में सफल रही हैं और उन्होंने लगातार 400 से अधिक रन बनाए हैं। बीबीसी स्पोर्ट ने स्मिथ के हवाले से कहा, 'इंग्लैंड के बल्लेबाज पिछले कुछ समय से सपाट और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल विकेटों पर खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया में उन्हें अलग तरह की चुनौती का सामना करना होगा। पिछले तीन-चार वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के विकेट शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों के लिए काफ़ी मुश्किल रहे हैं। यह उनके लिए एक अच्छी चुनौती होगी। लेकिन यह एक शानदार सीरीज होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज की तैयारी के तहत स्मिथ इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले मुकाबले पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं भारत और इंग्लैंड की सीरीज देख रहा हूं जिसमें बहुत अच्छी क्रिकेट खेली गई है, इसलिए मुझे लगता है कि इस साल एशेज सीरीज बहुत शानदार होने वाली है।' ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेल रही है, लेकिन स्मिथ इंग्लैंड में हैं जहां वह आगामी हंड्रेड टूर्नामेंट में वेल्श फायर की कप्तानी करेंगे।
उन्होंने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में खेलने के लिए वह सबसे छोटे प्रारूप में बने रहना चाहते हैं। स्मिथ ने कहा, 'मेरा लक्ष्य ओलंपिक के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह बनाना है और इसलिए मैंने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया ताकि मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अधिक खेल सकूं।'