फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Pink Ball Test Usman Khawaja starts dance in front of fans as Australia take control of Adelaide Day Night Test watch video

AUS vs ENG 2nd Test: एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत पकड़ देख दर्शकों के सामने डांस करने लगे उस्मान ख्वाजा, देखें वीडियो

Mon, 20 Dec 2021 03:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 20 Dec 2021 03:17 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। अब इस मुकाबले में इंग्लैंड की हार नजर आ रही है। टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर फील्डिंग करने उतरे उस्मान ख्वाजा ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन
AUS vs ENG Pink Ball Test Usman Khawaja starts dance in front of fans as Australia take control of Adelaide Day Night Test watch video
उस्मान ख्वाजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के चौथे दिन क्रिकेट मैदान पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आए। हालांकि ख्वाजा इस टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन शामिल नहीं हैं वह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर फील्डिंग करने आए थे। इस दौरान फील्डिंग करते वक्त वह दर्शकों के सामने खासकर इंग्लैंड की बार्मी आर्मी के सामने डांस करते नजर आए। उस्मान ख्वाजा का यह डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

डेविन वार्नर की जगह करने आए फील्डिंग

एडिलेड में खेले जा रहे मुकाबले में उस्मान ख्वाजा डेविड वार्नर की जगह मैदान पर फील्डिंग करने आए। ब्रि्स्बेन टेस्ट के दौरान वार्नर की पसलियों में चोट लग गई थी। लेकिन एडिलेड टेस्ट से पहले डेविड वार्नर ने फिटनेस हासिल कर ली थी और उन्होंने मार्कस हैरिस के साथ ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत की। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों ने ख्वाजा को उनके डांस के लिए थम्स-अप दिया क्योंकि उनके बीच में थिरकते हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत तय

अगर कोई अऩहोनी न हुई तो एडिलेड डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत तय है। ब्रिस्बेन में खेले पहले टेस्ट मैच की तरह इंग्लैंड इस दूसरे मुकाबले में भी कोई खास प्रदर्शऩ नहीं कर सका। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं और उसे जीतने के लिए अभी 286 रनों की दरकार है। जबकि इंग्लिश टीम के दो  विकेट आउट होना शेष है। जोस बटलर इंग्लैंड की तरफ से मैच बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वह 205 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके अलावा दूसरे छोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड एक रन बनाकर नाबाद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed