फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Pink Ball Test Steve Smith had missed a century in the first innings at Adelaide Test now wakes up at one o clock in the night to practice watch video

Ashes Series: पहली पारी में शतक से चूके थे स्मिथ, दूसरी इनिंग्स से पहले रात एक बजे करने लगे प्रैक्टिस, देखें वीडियो

Sun, 19 Dec 2021 11:49 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 19 Dec 2021 11:49 AM IST
सार

स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ बल्लेबाज माना जाता है। वह इंग्लैंड के खिलाफ एडीलेड में खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे हैं। इस दौरान उनका एक वायरल हो रहा है जिसमें वह रात एक बजे बैटिंग प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
AUS vs ENG Pink Ball Test Steve Smith had missed a century in the first innings at Adelaide Test now wakes up at one o clock in the night to practice watch video
स्टीव स्मिथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांट टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। कंगारू टीम ने इस मुकाबले में पहली पारी नौ विकेट पर 473 रन बनाकर घोषित की। वहीं, इंग्लैंड की टीम एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष करते दिखी। इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 236 रन बना पाई। आज मैच का चौथा दिन है और कुल मिलाकर एडिलेड डे/नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजूबत है। वहीं, इस मुकाबले में कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने होटल के कमरे में रात एक बजे बैटिंग प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


पत्नी ने शेयर किया वीडियो

स्टीव स्मिथ के इस वीडियो को उनकी पत्नी डेनिस विलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। स्मिथ टीम होटल में जब रात एक बजे बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे तो उनकी पत्नी रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पत्नी ने कैप्शन में लिखा, स्टीव अपने बैट को चेक करते हुए। वीडियो में स्मिथ शेडो बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


93 रनों पर आउट हुए थे स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड टेस्ट में स्टीव स्मिथ शतक से चूक गए और नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। उन्होंने पहली पारी में 93 रन बनाए। इस दौरान स्मिथ ने 201 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 1 छक्का भी लगाया। हालांकि दूसरी पारी में वह ज्यादा सफल नहीं हुए और महज छह रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट ओली रॉबिनसन ने लिया। 

मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

वहीं, अगर एडिलेड टेस्ट मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। यहां से इंग्लैंड के लिए मैच जीतना नामुमकिन है। खबर लिखे जाने तक कंगारू टीम ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 134 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 371 रनों की हो गई है। मानर्स लाबुशेन 31 और ट्रेविस हेड 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed