फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Pat Cummins breaks 63 year old record best performance in Captaincy debut

AUS vs ENG: पैट कमिंस ने तोड़ा 63 साल पुराना रिकॉर्ड, कप्तानी में डेब्यू करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

Sat, 11 Dec 2021 09:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाबा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाबा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 09:04 PM IST
सार

एशेज सीरीज के पहले मैच में कप्तानी करते हुए पैट कमिंस ने 89 रन देकर सात विकेट अपने नाम किए। कप्तानी करते हुए अपने पहले मैच में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। उनसे पहले रिची बिनॉड ने 112 रन देकर सात विकेट लिए थे। 

विज्ञापन
AUS vs ENG Pat Cummins breaks 63 year old record best performance in Captaincy debut
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर

विस्तार

टिम पेन के कप्तानी से हटने के बाद ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान पैट कमिंस ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। इस मैच में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और रिची बिनॉड का 63 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मैच में कमिंस ने 89 रन देकर सात विकेट अपने नाम किए। किसी भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का पहले मैच में यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। उनसे पहले रिची बिनॉड ने 112 रन देकर सात विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने 1958 में यह कारनामा किया था। उनके बाद पैट कमिंस ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


इस मैच की पहली पारी में कमिंस ने 38 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थे। वो ऑस्ट्रेलिया के दूसरे कप्तान हैं, जिन्होंने एशेज सीरीज में कप्तानी डेब्यू करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। उनसे पहले आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बॉब विलिस ने 1982 में एशेज में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। कमिंस ने इसके अलावा एक और उपलब्धि अपने नाम की। कमिंस ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले मैच में पांच विकेट लिए हैं। उनसे पहले जॉर्ज गिफिन ने 1894 में 155 रन देकर छह विकेट लिए थे।
विज्ञापन


कमिंस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 14वें ऐसे क्रिकेटर हैं, जिसने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में पांच विकेट अपने नाम किए। उनके पहले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने आखिरी बार यह कमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ली
ब्रिस्बेन में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में इंग्लिश टीम को नौ विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ कंगारू टीम ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम 297 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 20 रनों का टारगेट मिला। जो उसने एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। एलेक्स कैरी नौ रन बनाकर आउट हुए। कंगारू टीम ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 147 और दूसरी पारी में 297 रन बना पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed