WI Inning
16/0 (1.5 ov)
Jewel Andrew 14(9)*
Shai Hope 2 (2)
IND elected to bowl
{"_id":"617d18ff2fc3676847467514","slug":"aus-vs-eng-match-preview-and-scorecard-update-it-is-virtual-quarter-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG: लगातार तीसरी जीत के साथ लगभग सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर लुढ़का","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG: लगातार तीसरी जीत के साथ लगभग सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर लुढ़का
Sat, 30 Oct 2021 10:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:27 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मैच क्वार्टर फाइनल की तरह थी। जीतने वाली टीम यानी इंग्लैंड लगभग सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम के पास भी सेमीफाइनल की दूसरी टीम बनने का मौका रहेगा, लेकिन उसे बाकी सभी मैच जीतने होंगे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टी-20 मैच: जीत के बाद इंग्लैंड के बटलर और बेयरस्टो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी-20 वर्ल्डकप 2021 में शनिवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में मैच खेला गया। इंग्लिश टीम ने इस मैच में आठ विकेट से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है। इंग्लैंड के तीन मैचों के बाद छह अंक हैं और वह ग्रुप-1 में टॉप पर है। अब उसका सामना श्रीलंका और बांग्लादेश से है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम हारकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है।
इंग्लैंड की जीत का फायदा दक्षिण अफ्रीका को पहुंचा और टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों के चार-चार अंक हैं, लेकिन रन रेट के मामले में दक्षिण अफ्रीका आगे है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम 20 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का यह सबसे कम स्कोर था।
एरॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंज ने 11.4 ओवर में चार विकेट पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। जोस बटलर ने 32 गेंदों पर 71 रन की नाबाद पारी खेली। यह गेंद शेष रहते हुए इंग्लैंड की टी-20 में तीसरी सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
डेविड वार्नर समेत छह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। हालांकि कप्तान एरॉन फिंच ने धीमी पर अच्छी पारी खेली और 49 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम 51 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी

- पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और वार्नर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिस वोक्स ने पवेलियन भेजा।
- इसके एक ओवर बाद क्रिस जॉर्डन ने स्टीव स्मिथ (1) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया।
- वोक्स ने अपने अगले ओवर में शानदार फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल (6) का विकेट लेकर कंगारू टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
- मार्कस स्टोइनिस भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और शून्य पर अपना विकेट आदिल राशिद की गेंद पर गंवा दिया।
- इसके बाद कप्तान फिंच और मैथ्यू वेड ने पारी संभाली और पांचवें विकेट के लिए 33 गेंदों पर 30 रनों की साझेदारी निभाई।
- लियाम लिविंगस्टन ने फिंच-वेड की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने वेड (18) को आउट कर पवेलियन भेजा। 51 रन तक ऑस्ट्रेलिया की आधई टीम पवेलियन लौट गई थी।
- छठे विकेट के लिए फिंच और एस्टन एगर ने 36 गेंदों पर 47 रन जोड़े और टीम का स्कोर 100 के करीब ले गए।
- इस पार्टनरशिप को टाइमल मिल्स ने तोड़ा। उन्होंने एगर (20) को लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया।
- 19वें ओवर में तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने पहली गेंद पर फिंच (44) और दूसरी गेंद पर पैट कमिंस (12) को आउट किया।
- आखिरी गेंद पर स्टार्क (13) मिल्स की गेंद पर कैच आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से जॉर्डन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
- वहीं, वोक्स और टाइमल मिल्स को दो-दो विकेट मिले। आदिल रशीद और लिविंगस्टोन को एक-एक विकेट मिला।
Trending Videos
इंग्लैंड को बटलर और रॉय ने मजबूत शुरुआत दिलाई
दोनों टीमें
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मॉर्गन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, टाइमल मिल्स
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एस्टन एगर, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड
क्वार्टर फाइनल की तरह था मैच
यह मैच क्वार्टर फाइनल की तरह था। अब ऑस्ट्रेलिया को अपने बाकी सभी मैच जीतने पड़ेंगे। इसके बाद ही वह सेमीफाइनल की दूसरी टीम बन पाएगी। ग्रुप-1 की ये दोनों टीमें अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हराया है।
- जेसन रॉय और जोस बटलर ने 66 रन जोड़े। एडम जम्पा ने रॉय को आउट किया। वे 22 रन बना सके।
- ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका एस्टन एगर ने दिया। उन्होंने डेविड मलान (8) को आउट किया।
- बटलर ने टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह दुनिया के 28वें खिलाड़ी बने।
- जॉनी बेयरस्टो 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एगर और जम्पा को एक-एक विकेट मिला।
- तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले क्रिस जॉर्डन को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।
दोनों टीमें
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मॉर्गन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, टाइमल मिल्स
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एस्टन एगर, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड
क्वार्टर फाइनल की तरह था मैच
यह मैच क्वार्टर फाइनल की तरह था। अब ऑस्ट्रेलिया को अपने बाकी सभी मैच जीतने पड़ेंगे। इसके बाद ही वह सेमीफाइनल की दूसरी टीम बन पाएगी। ग्रुप-1 की ये दोनों टीमें अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हराया है।
क्या है सेमीफाइनल का गणित
ग्रुप-1 में और इंग्लैंड ही ऐसी टीम है, जो अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। ये दोनों टीमें वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों को हरा चुकी हैं। इस ग्रुप में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीम लय में नहीं दिखी हैं और इनके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं।
वहीं बाकी चार टीमें अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। हालांकि श्रीलंका के पास अनुभव की कमी है और बड़े मैचों में यह टीम बिखर जाती है। अब दक्षिण अफ्रीका ही एकमात्र टीम है, जो सेमीफाइनल की तीसरी दावेदार है।
इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बेहतर
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 20 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें 10 मैच ऑस्ट्रेलिया और 9 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाड़ी पहले मैच से ही शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि बल्लेबाजी इंग्लैंड की कमजोर बड़ी हो सकती है।