फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Brisbane Test Before the start of the Ashes series England got a big blow fast bowler James Anderson out of first match

AUS vs ENG: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे जेम्स एंडरसन, जानें क्या है वजह

Tue, 07 Dec 2021 10:04 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 07 Dec 2021 10:04 AM IST
सार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीें खेलेंगे। दोनों देशों के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला 8 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
AUS vs ENG Brisbane Test Before the start of the Ashes series England got a big blow fast bowler James Anderson out of first  match
जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली एशेज सीरीज से पहले इंग्लिश टीम को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले जेम्स एंडरसन कंगारू टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला मैच 8 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। इस मुकाबले में एंडरसन का न खेलना इंग्लैंड के लिए झटका साबित हो सकता है। उनके न खेलने की वजह पिंडली में खिंचाव बताया जा रहा है। हालांकि टीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंडरसन की जगह क्रिस वोक्स को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन


ये हैं गेंदबाजी के विकल्प

एंडरसन के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड को मार्क वुड, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिनसन और जैक लीच में से चार गेंदबाजों को पहले टेस्ट के लिए चुनना होगा। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली इस प्रतिष्ठित सीरीज से पहले बेन स्टोक्स की वापसी से इंग्लैंड की टीम को मजबूती मिलेगी। इंग्लिश टीम स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस एशेज सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। वह अभी अपनी कोहनी की चोट से उबर नहीं पाए हैं।  
विज्ञापन


पहले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया घोषित कर चुका है टीम

ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के पहले मैच को लेकर ऑस्ट्रेलिया पहले ही प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर चुका है। कंगारू टीम में उस्मान ख्वाजा को जगह नहीं मिली है उनके स्थान पर ट्रेविड हेड को शामिल किया गया है। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उनका कहना है कि हम मौसम और पूर्वानुसार को देखते हुए टीम की घोषणा करेंगे। इंग्लैंड की टीम बीते कुछ वर्षों से एशेज सीरीज जीतने में नाकाम रही है। अब देखना होगा कि जो रूट इस बार अपनी टीम को चैंपियन बना पाते हैं या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed